Palamu, Jharkhand, India +91 7033 470 709 kaushalkishoredto@gmail.com पर्यावरण धर्म

वन राखी मूवमेंट की स्वर्ण जयंती पर केरकी कुटिया में किया गया 625 पौधों का वितरण व पौधारोपण

Home वन राखी मूवमेंट की स्वर्ण जयंती पर केरकी कुटिया में किया गया 625 पौधों का वितरण व पौधारोपण

वन राखी मूवमेंट की स्वर्ण जयंती पर केरकी कुटिया में किया गया 625 पौधों का वितरण व पौधारोपण

वन राखी मूवमेंट की स्वर्ण जयंती तथा केरकी कुटिया में पौधारोपण एवं पौधों के निःशुल्क वितरण के 21 वर्ष पूरे होने के अवसर पर रविवार को छतरपुर प्रखंड स्थित केरकी कुटिया शिव तपोभूमि में भव्य पौधारोपण एवं पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पर्यावरणविद् डॉ. कौशल किशोर जायसवाल ने 17 प्रजातियों के 625 देसी एवं विदेशी पौधों का ग्रामीणों के बीच निःशुल्क वितरण किया तथा कुटिया परिसर में एक पेड़ मां के नाम से लगाया।
कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ. कौशल किशोर जायसवाल, छतरपुर पूर्वी के जिला परिषद सदस्य अमित कुमार जायसवाल, डाली बाजार पंचायत की मुखिया पूनम जायसवाल सहित अन्य अतिथियों ने सामूहिक रूप से पौधारोपण कर किया। और वृक्षों पर रक्षाबंधन किया मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भी पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
डॉ. कौशल किशोर जायसवाल ने कहा कि कुटिया के त्यागी जी ने 2005 में बैठक बुलाकर उन्होंने कुटिया की भूमि पर पौधा लगाने का लिखित एग्रीमेंट किया था। उक्त बैठक में शामिल मनोज गुप्ता. कपिल सिंह. शिवनाथ सुरीला नरेश यादव समेत दर्जनों लोग आज भी मौजूद है और आगे भी कार्यक्रम जारी रहेगा।।
जिला पार्षद अमित कुमार जायसवाल ने कहा कि उनके पिता डॉ. कौशल किशोर जायसवाल ने 21 वर्ष पूर्व निजी खर्च से केरकी कुटिया की 27 एकड़ भूमि में चारों ओर ट्रेंच खोदवाकर व्यापक स्तर पर पौधारोपण कराया था। जो आज घने जंगल का स्वरूप ले चुका है।
मुखिया पूनम जायसवाल ने महिलाओं से पौधों की देखभाल अपने बच्चों की तरह करने की अपील करते हुए कहा कि जैसे बच्चे बड़े होकर परिवार का सहारा बनते हैं। वैसे ही पेड़ भी समाज और प्रकृति के लिए अमूल्य योगदान देते हैं।
जुबेर अंसारी ने कहा कि पलामू की धरती सौभाग्यशाली है, जहां डॉ. कौशल किशोर जायसवाल जैसे पर्यावरण योद्धा जन्म लिये। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। वहीं कपिल सिंह, शिवनाथ सुरीला, JMM नेता सनी कुमार और डोमन यादव सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि डॉ. कौशल के प्रयासों से क्षेत्र के उजड़े वन पुनः हरित हो गए हैं तथा उनके द्वारा वितरित पौधे आज ग्रामीणों के घरों में फल-फूल रहे हैं।

Get In Touch

Byepass Road,Near DIG BANGALA ,Medininagar Palamau,Jharkhand-822101

kaushalkishoredto@gmail.com

+91 7033470709

+91 9471391455

© Kaushal Kishore Jaiswal. All Rights Reserved. Designed by Cloudwave Services