Palamu, Jharkhand, India +91 7033 470 709 kaushalkishoredto@gmail.com पर्यावरण धर्म

पर्यावरण धर्म के तहत मृतक की आत्मा की शांति के लिए पौधा पानी देने का है विधान: डॉ कौशल

Home पर्यावरण धर्म के तहत मृतक की आत्मा की शांति के लिए पौधा पानी देने का है विधान: डॉ कौशल

पर्यावरण धर्म के तहत मृतक की आत्मा की शांति के लिए पौधा पानी देने का है विधान: डॉ कौशल

पर्यावरणविद ने श्राद्ध कर्म में शामिल होकर मृतक के नाम पौधा रोपण कर मनहु गांव के लोगों के बीच किया पौधा वितरित

पर्यावरण धर्म के तहत मृतक की आत्मा की शांति के लिए पौधा पानी देने का है विधान: डॉ कौशल

फोटो पौधों का वितरण व रोपण करते वनराखी मूवमेंट प्रनेता ट्री मैन डॉ कौशल

छतरपुर पलामू झारखंड

छतरपुर अनुमंडल के मनहु गांव में शनिवार को विश्व व्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पर्यावरण धर्म गुरु व वनराखी के मूवमेंट के प्रणेता एवं पर्यावरणविद ट्री मैन डॉ कौशल किशोर जायसवाल ने दिवंगत गणेश यादव के श्राद्ध कर्म में शामिल होकर पर्यावरण धर्म के प्रार्थना के साथ उनके नाम पर थाईलैंड प्रजाति का आम का पौधा रोपण कर वहाँ उपस्थित लोगों को पर्यावरण धर्म के आठ मुल ज्ञान मंत्रों की शपथ दिलाते हुए ग्रामीणों के बीच फलदार पौधों का वितरण किया। ट्री मैन डॉ कौशल ने कहा कि घर में गार्जियन की सर से साया हट जाए तो उनके नाम का पौधा लगाकर उसे बचाने से उनकी छाया से बहुत से समस्याओं का निदान हो जाएगा ।क्योंकि एक पेड़ 10 तरह के काम करते हैं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण धर्म के तहत मृतक की आत्मा की शांति के लिए पिंड पानी देने का विधान है । पर्यावरण धर्म में धरती मां की धथकती आत्मा की शांति के लिए धरती मां को पौधा पानी देने का विधान है । पर्यावरणविद हमेशा से समाज के लोगों से श्राद्ध में सेजिया दान के साथ पौधा दान करने की अपील करते आ रहे हैं। ताकि आने वाले पीढ़ी को शुद्ध व स्वस्थ वातावरण मिल सके।
श्राद्ध कर्म में शामिल ग्राम पंचायत डाली बाजार के पूर्व उप मुखिया अफजाल अंसारी, जुबेर अंसारी, बाबूराम, बसंत विश्वकर्मा , स्व गणेश यादव की धर्मपत्नी सुगिया देवी, पुत्र महेश यादव, अमरेश यादव , पुत्री सविता देवी, अनीता देवी दामाद अवधेश यादव, शीतल यादव, कर्मदेव यादव, ननकू यादव, तारकेश्वर यादव, अंकित ,अभिषेक, सत्या सिंह समेत कई लोग शामिल थे।

Get In Touch

Byepass Road,Near DIG BANGALA ,Medininagar Palamau,Jharkhand-822101

kaushalkishoredto@gmail.com

+91 7033470709

+91 9471391455

© Kaushal Kishore Jaiswal. All Rights Reserved. Designed by Cloudwave Services