बिहार के पर्यटन मंत्री राजू सिंह व बॉलीवुड अभिनेत्री आंचल मुंजाल ने पटना में डॉ कौशल को किया सम्मानित
पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यो के लिए डॉ कौशल किशोर जायसवाल को जीवन का 72 वां अवार्ड से हुए सम्मानित
कार्यक्रम में बिहार के पर्यटक मंत्री और बॉलीवुड के अभिनेत्री को पर्यावरणविद ने पौधा देखकर किया स्वागत
– बड़े डैम से जितना लाभ होता है उससे ज्यादा तबाही उसे टूट जाने से होता है : ट्री मैन डॉ कौशल
फोटो बिहार के पर्यटन मंत्री व बॉलीवुड अभिनेत्री से अवार्ड लेते डॉ कौशल अवार्ड लेते
पटना / बिहार
बिहार के राजधानी पटना के गोला रोड स्थित रीति रिवाज बैंक्विट हॉल में बुसिनेस इन बिहार संस्था की ओर से आयोजित कार्यक्रम में विश्व व्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पर्यावरण धर्म गुरु व बनराखी मूवमेंट के प्रणेता पर्यावरणविद ट्री मैन डॉ कौशल किशोर जायसवाल को बिहार के पर्यटक मंत्री डॉ राजू सिंह व अभिनेत्री आंचल मुंजाल ने आईकॉन पर्सनालिटी ऑफ भारत अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया।
संस्था के संस्थापक आलोक सिंह व सचिव श्रीकांत सिंह के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरणविद कौशल किशोर को पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यो और सामाजिक कार्यों के लिए समर्पित योगदान के लिए आईकॉन पर्सनालटी ऑफ भारत अवार्ड से नवाजा गया है।
वनराखी मूवमेंट के प्रणेता डॉ कौशल ने पर्यावरण धर्म के पहला मूल मंत्र के अनुसार कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों को बॉलीवुड के अभिनेत्री आंचल मुंजाल और बिहार के पर्यटन मंत्री डॉ राजू कुमार सिंह को कर्नाटक का चंदन और हिमाचल के कपूर का पौधा देकर स्वागत किया
पर्यावरण धर्म गुरू डॉ कौशल ने प्रणाम पटना से संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण धर्म बड़े डैम के पक्ष में नहीं है। क्योंकि उसे टूटने के बाद तबाही मच जाती है।
इसका जीता जागता उदाहरण 2009 में कोसी नदी से हुए सात जिलों में तबाही के पुनर्वास के लिए सुंदरलाल बहुगुणा के साथ पटना में दो दिवसीय धरना दिया था। जब बड़े डैम बनाए जाते हैं तो उसमें बहुत से जंगल झाड़ी प्रकृति भी समा जाते हैं और सैकड़ो वर्षों बाद धीरे-धीरे डैम जब गाद से भर जाता है तो डैम टूट जाता है जिससे सुनामी से भी अधिक लाखों लाख के संख्या में मानव के साथ-साथ पशु पक्षी भी काल के गाल में समा जाते हैं । इसका गवाह है कोसी नदी से हुई तबाही। इस कार्यक्रमबमें डाली पंचायत के पूर्व उप मुखिया अफजल अंसारी, रामजी प्रसाद जायसवाल, धर्मदेव यादव, बाबूराम, श्याम देव पासवान, सत्य सिंह, संतोष प्रजापति भी शामिल थे।
Byepass Road,Near DIG BANGALA ,Medininagar Palamau,Jharkhand-822101
kaushalkishoredto@gmail.com
+91 7033470709
+91 9471391455
© Kaushal Kishore Jaiswal. All Rights Reserved. Designed by Cloudwave Services