अनाथ बेटी की शादी में ‘ट्री मैन’ डॉ. कौशल बने पिता, 22वीं कन्या का किया कन्यादान
पलामू जिले के सुदूरवर्ती पाटादोहर गांव में बुधवार की रात मानवता, समाजसेवा और पर्यावरण संरक्षण की एक अनोखी मिसाल देखने को मिली।
वन राखी मूवमेंट के प्रणेता और ‘ट्री मैन’ के नाम से प्रसिद्ध डॉ. कौशल किशोर जायसवाल ने अपनी धर्मपत्नी एवं डाली पंचायत की मुखिया पूनम जायसवाल के साथ अनाथ बेटी बरती कुमारी की शादी पूरे रीति-रिवाज और धूमधाम से संपन्न कराई।
इस अवसर पर डॉ. कौशल दंपति ने न सिर्फ कन्यादान किया, बल्कि नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद स्वरूप बर्तन, अंगवस्त्र और अमरूद व कपूर के पौधे भेंट किए। बारातियों और समधी पक्ष को भी दहेज के रूप में पौधे देकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
डॉ. कौशल ने कहा कि “गरीब और असहाय लोगों की सेवा ही सच्ची ईश्वर भक्ति है। मैंने अपना जीवन समाज और पर्यावरण के लिए समर्पित कर दिया है।”
इस कन्यादान के साथ उन्होंने अपने जीवन की 22वीं अनाथ बेटी की शादी कराने का सौभाग्य प्राप्त किया।
मुखिया पूनम जायसवाल ने कहा कि “अनाथ बेटी की शादी कराने से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता।”
उन्होंने बताया कि उसी दिन पंचायत में दो दुखद घटनाएं भी हुईं — इमामुद्दीन अंसारी पेड़ से गिरकर घायल हो गए, जिनके इलाज के लिए आर्थिक सहयोग दिया गया, वहीं उषा देवी गंभीर रूप से झुलस गईं, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची भेजा गया।
इस सामाजिक और प्रेरणादायक आयोजन में गांव के बड़ी संख्या में महिला-पुरुष और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
डॉ. कौशल और उनके परिवार की इस पहल की पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है और लोग इसे मानवता की सच्ची सेवा बता रहे हैं।
#TreeMan #DrKaushal #SocialService #Humanity #Kanyadaan #PositiveNews #Environment #Palamu #Jharkhand #InspirationalStory #PoonamJaiswal #ViralNews #IndiaNews
Byepass Road,Near DIG BANGALA ,Medininagar Palamau,Jharkhand-822101
kaushalkishoredto@gmail.com
+91 7033470709
+91 9471391455
© Kaushal Kishore Jaiswal. All Rights Reserved. Designed by Cloudwave Services