Palamu, Jharkhand, India +91 7033 470 709 kaushalkishoredto@gmail.com पर्यावरण धर्म

पटना में आयोजित कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेत्री महिमा चौधरी के हाथों मिला अवार्ड

Home पटना में आयोजित कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेत्री महिमा चौधरी के हाथों मिला अवार्ड

पटना में आयोजित कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेत्री महिमा चौधरी के हाथों मिला अवार्ड

*भारत दूरदर्शी लीडर अवार्ड से नवाजे गए डॉ कौशल किशोर जायसवाल , पलामू पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत*
– पटना में आयोजित कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेत्री महिमा चौधरी के हाथों मिला अवार्ड
– *डॉ कौशल ने पर्यावरण धर्म के तहत अभिनेत्री महिमा चौधरी को भेंट किया कपूर का पौधा*
*बॉलीवुड के महिमा चौधरी ने किया पर्यावरणविद डॉ कौशल के कार्यों की सराहना*
– *वनराखी मूवमेंट के प्रणेता डॉ कौशल को मिला इस वर्ष का पहला व जीवन का 78 वां अवार्ड*
फोटो बॉलीवुड के महिमा चौधरी से अवार्ड लेते डॉ कौशल व महिमा चौधरी को पौधा देते ट्री मैन
* *पटना /पलामू /झारखंड*
बिहार की राजधानी पटना के संग-रीला रिसॉर्ट में बिजनेस इन बिहार संस्था की ओर से आयोजित कार्यक्रम में विश्वव्यापी
पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पर्यावरण धर्मगुरु व वनराखी मूवमेंट के प्रणेता सह ट्री मैन ऑफ इंडिया पर्यावरणविद डॉ कौशल किशोर जायसवाल को भारत दूरदर्शी नेता अवार्ड से सम्मानित किया गया। वहीं कार्यक्रम से लौटने के बाद पलामू मंगलवार को पहुंचने पर उनके परिजनों व शुभचिन्तकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान उन्हें फूल माला व पुष्पगुच्छ देकर लोगों ने उनका अभिनंदन किया। उक्त अवार्ड से सम्मानित किए जाने से उनके लोगों में काफी हर्ष का माहौल है। पटना में आयोजित सम्मान समारोह का उद्घाटन बॉलीवुड की अभिनेत्री महिमा चौधरी और बिहार सरकार से पूर्व पर्यटन मंत्री वर्तमान विधायक राजू सिंह ने संयुक्तरूप से दीप प्रज्वलित कर किया । मौके पर ट्री मैन ऑफ इंडिया पर्यावरणविद डॉ कौशल किशोर जायसवाल ने कहा कि उनके द्वारा वर्ष 1967 से संचालित निशुल्क पौधा वितरण सह रोपण और 1977 से पर्यावरण धर्म सह वन राखी मूवमेंट को निजी खर्चों पर अब तक चलाया जा रहा है। इसके तहत अबतक
जापान, सिंगापुर, मलेशिया, इंडोनेशिया.
थाईलैंड, अजरबाईजान, वियतनाम, नेपाल, भूटान, बर्मा समेत देश के 25 राज्यों के 171 जिलों में 55 लाख से अधिक पौधों का निशुल्क वितरण सह रोपण और 23 लाख वन वृक्षों पर रक्षाबंधन किया है । इतना ही नहीं उनकी जीवनी की पढ़ाई सीबीएसई के कक्षा 8 आईसीएसई के कक्षा 6 में झारखंड मैन ऑन मिशन नामक शीर्षक से होती है। उक्त पुस्तक के लेखक अमेरिका के नील ओ ब्रेन व बेली ओ ब्रेन व इंडिया के अंजना शाह उर्मिला राय हैं।। कौन बनेगा करोड़पति तथा यूपीएससी के परीक्षा में डॉ कौशल के जीवनी के बारे में प्रश्न पूछे जाते हैं ।
वन राखी मूवमेंट के प्रणेता डॉ कौशल ने कहा कि सेवा कभी बेकार नहीं होता यही कारण है कि इस वर्ष का पहला और जीवन का 78 वाँ अवार्ड अबतक मिल चुका है। जिसमें 10 इंटरनेशनल अवार्ड भी शामिल है।। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल लोगों से अपना धर्म के साथ-साथ पर्यावरण धर्म के आठ मूल मत्रों को अपने दिनचर्या में शामिल करने का अनुरोध किया। ताकि स्वयं और आने वाले पीढ़ी को स्वच्छ वातावरण दे सके।। उन्होंने यह भी कहा कि वे अपने जन्मभूमि पलामू जिले के छतरपुर के डाली गांव में नेशनल मोहनलाल खुर्जा पार्वती देवी पार्क विकसित किया है। पार्क परिसर में उन्होंने दुनिया का पहला पर्यावरण धर्म ज्ञान मंदिर का निर्माण कराया है जिसका उद्घाटन 12 फरवरी को होगा । जिसमें देश के कई राज्यों समेत अमेरिका के पर्यावरणविद और रिसर्चर सह लेखक श्री जॉर्ज जेम्स और नेपाल के पर्यावरण विद श्री सरोज कुमार शर्मा, कर्नाटक के पर्यावरणविद पांडुरंग हेगड़े, उत्तराखंड के धूम सिंह नेगी व अर्चना बहुगुणा भी शामिल होगे। उन्होंने उद्घाटन में बिहार के लोगों को शामिल होने का निमंत्रण भी दिया। उक्त अवसर पर छतरपुर के चिरू के सचिन पांडेय, करमा के सुभाष गुप्ता, डाली बाजार के रामजी प्रसाद जायसवाल, रामजन्म यादव, विनोद यादव, सत्या सिंह, संतोष कुमार भी उपस्थित थे। डॉ कौशल किशोर जायसवाल को उक्त अवार्ड मिलने पर देश-विदेश में उनको जानने वालों एवं पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। कई लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी है।

Get In Touch

Byepass Road,Near DIG BANGALA ,Medininagar Palamau,Jharkhand-822101

kaushalkishoredto@gmail.com

+91 7033470709

+91 9471391455

© Kaushal Kishore Jaiswal. All Rights Reserved. Designed by Cloudwave Services