पर्यावरणविद ने अपने पुत्र के जन्मदिन व अपनी शादी की सालगिरह पर किया पौधरोपण
जन्मदिन पर अनाथालय के बच्चों को कराया जलपान , घर के अन्य परिजनों के जन्मदिन पर अनाथालय जाने का निर्णय: डॉ कौशल, मुखिया पूनम, प्रो अरुण पार्षद अमित
बढ़ती प्रदूषण, जल संकट, भीषण गर्मी और जलवायु परिवर्तन रोकना है तो अपने धर्म के साथ अपनाना होगा पर्यावरण धर्म : डॉ कौशल
फ़ोटो- पर्यावरण धर्म की शपथ दिलाते पर्यावरण धर्मगुरु कौशल
मेदिनीनगर, पलामू, झारखंड
शहर के बाईपास रोड स्थित केपीजे कंपलेक्स के पीछे अवस्थित पर्यावरण भवन के उपरी तल के आकाश बाग और छतरपुर प्रखंड के डाली पंचायत के कुंडली में विश्वव्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पर्यावरण धर्मगुरु व वन राखी मूवमेंट के प्रणेता पर्यावरणविद ट्री मैन डॉ कौशल किशोर जायसवाल ने अपने बड़े पुत्र अरुण कुमार जायसवाल के जन्मदिन व अपनी शादी की सालगिरह को यादगार बनाने के लिए पर्यावरण धर्म के तहत थाईलैंड प्रजाति के आम का पौधा लगाया। कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों को पर्यावरणविद ने पर्यावरण धर्म के आठ मूल ज्ञान मंत्रों की शपथ भी दिलाई। पौधरोपण के बाद अपने संक्षिप्त संबोधन में उन्होंने बढ़ते प्रदूषण, जल संकट, भीषण गर्मी, और जलवायु परिवर्तन पर चिंता जताते हुए कहा कि अगर जलवायु परिवर्तन रोकने की दिशा में ठोस व कारगर कदम नहीं उठाए गए तो लोगों को जल संकट के साथ ऑक्सिजन की समस्या से भी जूझना होगा।
उन्होंने कहा कि उनके जीवन में 10 मई का दिन बहुत शुभ है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2005 में वे आकाश बाग का निर्माण 10 मई को किया था। इसीतरह वर्ष 1967 में जंगल लगाओ जंगल बचाओ अभियान के तहत ट्रेंच खोदने का काम भी उन्होंने 10 मई को ही किया था। इसीतरह परमाणु ऊर्जा को खत्म कर सौर ऊर्जा और पवन ऊर्जा का इस्तेमाल करने के लिए सुंदरलाल बहुगुणा के साथ 2008 मैं बोधगया में दो दिवसीय धरना दिया था। वहीं 10 मई को कोसी नदी से हुए नुकसान को पुनर्वास के लिए पटना में सुंदरलाल बहुगुणा के साथ आंदोलन की शुरुआत किया था। वर्ष 2009 के 10 मई को वे अपनी न8जी खर्चो से तीन दिवसीय धरना जिले के चेंगवना धाम पर दिया था। वर्ष 2023 में 10 मई को उन्होंने तीन अनाथ लड़कियों की शादी अपने निजी खर्चो पर किया था। जिसमें दो अनाथ बच्ची को शादी कराने के बाद एक का कन्यादान उनको धर्मपत्नी व दूसरे का कन्यादान उनके पुत्र जिला परिषद अमित कुमार जायसवाल ने किया था ।
संस्था के प्रधान सचिव और ग्राम पंचायत डाली बाजार के मुखिया पूनम जायसवाल ने अपने पुत्र की जन्मदिन व शादी के सालगिरह पर वैसे सभी लोगों के प्रति आभार जताया है जिन्होंने उनके जीवन के इस मुकाम में पहुँचने में प्रत्यक्ष व परोक्ष रूप से मदद किया है। प्रो अरुण कुमार जायसवाल ने कहा कि वे इसबार के बाद घर के हर ख़ुशी के मौके पर अनाथालय पहुंचकर बच्चों को भोजन कराएंगे। छतरपुर पूर्वी के जिला पार्षद अमित कुमार जायसवाल ने कहा कि उनके पिता सह पर्यावरणविद डॉ कौशल किशोर जायसवाल ने अपने जीवन के बहुमूल्य समयों में से वक्त निकाल कर पर्यावरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर एक मानक स्थापित किया है। इसीलिए तो बच्चों को उनकी जीवनी की पढ़ाई 2010 से होते आ रहा है। अबतक उन्हें नेशनल- इंटरनेशनल मंचो पर 71 बार अवार्ड भी मिल चुका है।
मौके पर डाली पंचायत के पूर्व मुखिया अफजाल अंसारी, नंदू विश्वकर्मा,कोमल जायसवाल, शिल्पा जायसवाल, आराध्या जायसवाल,आशिका जायसवाल, रामू, छोटू,आद्रिका, अनुषा आदि लोग शामिल थे।
Byepass Road,Near DIG BANGALA ,Medininagar Palamau,Jharkhand-822101
kaushalkishoredto@gmail.com
+91 7033470709
+91 9471391455
© Kaushal Kishore Jaiswal. All Rights Reserved. Designed by Cloudwave Services