Palamu, Jharkhand, India +91 7033 470 709 kaushalkishoredto@gmail.com पर्यावरण धर्म

पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए राज्यपाल ने डाली पंचायत के मुखिया को किया पुरस्कृत

Home पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए राज्यपाल ने डाली पंचायत के मुखिया को किया पुरस्कृत

पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए राज्यपाल ने डाली पंचायत के मुखिया को किया पुरस्कृत

पर्यावरण धर्म के तहत संस्था के प्रधान सचिव सह मुखिया ने राज्यपाल को भेंट किया कपूर का पौधा

पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए राज्यपाल ने डाली पंचायत के मुखिया को किया पुरस्कृत

नेपाल, भूटान, वर्मा, सिंगापुर, मलेशिया व रसिया समेत देश के दर्जनों राज्यों में मूखिया ने किया है पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य

पर्यावरणविद डॉ कौशल को राज्य सभा सांसद महुआ मांझी ने स्मृति चिन्ह देखकर किया सम्मानित

फोटो राज्यपाल व राज्यसभा सांसद से अवार्ड लेते प्रधान सचिव व मुखिया पूनम जायसवाल

मेदिनीनगर पलामू झारखंड

रांची के रेडिएशन ब्लू होटल में बुधवार को नारी सम्मान समारोह कार्यक्रम का उद्घाटन सूबे के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और राज्यसभा सांसद महुआ मांझी ने संयुक्तरूप से दीप प्रज्वलित कर किया । कार्यक्रम में राजभर से आए अपने-अपने क्षेत्र में प्रभावशाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। समारोह में विश्व व्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पर्यावरण धर्मगुरु व बनराखी मूवमेंट के प्रणेता पर्यावरणविद ट्री मैन डॉ कौशल किशोर जायसवाल के धर्मपत्नी सह संस्था के प्रधान सचिव व ग्राम पंचायत डाली बाजार के मुखिया पूनम जायसवाल को राज्यपाल संतोष गंगवार और राज्यसभा सांसद महुआ माझी ने अवार्ड देकर सम्मानित किया। इसके पहले मुखिया पूनम जायसवाल ने राज्यपाल व सांसद को हिमाचल के कपूर का पौधा भेंट की । वहीं राज्यसभा सांसद महुआ मांजी ने पर्यावरण धर्मगुरु डॉ कौशल किशोर जायसवाल को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। डॉ कौशल व मुखिया पूनम ने महुआ मांझी को थाईलैंड प्रजाति के बारहमासी आम देकर स्वागत किया

विपीएसए के प्रधान सचिव सह मुखिया पूनम ने कहा है कि सेवा कभी बेकार नहीं जाती। उनका जन्म गढ़वा जिला के केतार गोपालपुर के बैकुंठ नारायण जायसवाल जमींदार परिवार में हुआ था। उन्होंने अपने पिता के साथ 1970 में अपनी भूमि पर पौधरोपण किया था। इसके बाद पलामू जिले के छतरपुर के ग्राम डाली गांव में मोहनलाल खुर्जा व पार्वती देवी के बहू बनकर आयी। तब उन्होंने अपने पति पर्यावरण विद डॉ कौशल किशोर जायसवाल के निशुल्क पौधा वितरण व रोपण और वृक्षों पर रक्षाबंधन, छठ पूजा में आम की लकड़ी का निशुल्क वितरण, जाड़े में गरीबों के बीच कम्बल वितरण, गरीब बच्चियों को निजी खर्चों पर शादी करना और सहयोग करना जैसे सामाजिक कार्यों में अपने पति का साथ दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को आगे बढ़ाने में किसी न किसी का साथ बहुत जरूरी होता है। उन्होंने पूरी निष्ठा के साथ आजतक अपने दायित्वों का निर्वहन करते आया।
मुखिया पूनम ने कहा है कि पर्यावरण के क्षेत्र में जागरूकता लाने के लिए मैंने पति को सहयोग करने के लिए उनके साथ नेपाल ,भूटान, वर्मा , सिंगापुर, मलेशिया, अज़रबैजान समेत अपने देश के दर्जनों राज्यों में जाकर पर्यावरण धर्म और वनराखी मूवमेंट में महिलाओं को पौधा देकर उन्हें अपने बच्चों की तरह पौधा लगाकर बचाने के लिए जागरूक किया। वे अपने मेदिनीनगर स्थित आवास पर्यावरण भवन के ऊपरी तल के ऊपर आकाश बाग लगाया है। शुरुआती दौर से ही पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य करने का परिणाम है कि आज इस मुकाम पर पहुंचीं हैं।

Get In Touch

Byepass Road,Near DIG BANGALA ,Medininagar Palamau,Jharkhand-822101

kaushalkishoredto@gmail.com

+91 7033470709

+91 9471391455

© Kaushal Kishore Jaiswal. All Rights Reserved. Designed by Cloudwave Services