Palamu, Jharkhand, India +91 7033 470 709 kaushalkishoredto@gmail.com पर्यावरण धर्म

प्रकृति से केवल लेना ही नहीं देना भी सीखें: डॉ कौशल

Home प्रकृति से केवल लेना ही नहीं देना भी सीखें: डॉ कौशल

प्रकृति से केवल लेना ही नहीं देना भी सीखें: डॉ कौशल

पर्यावरणविद ने पौधरोपण व वृक्षों पर रक्षाबंधन कर मनाया विश्व वानिकी दिवस

प्रकृति से केवल लेना ही नहीं देना भी सीखें: डॉ कौशल

वन एवं प्राणियों की सुरक्षा केवल वन विभाग का दायित्व नहीं हम सबों की कर्तव्य है

पौधरोपण से ही लगेगा अप्रत्याशित बढ़ते जलवायु परिवर्तन पर लगाम : डॉ कौशल

फ़ोटो- पौधा रोपण व स्कूली वृक्षों पर रक्षाबंधन करते पर्यावरणविद व स्कूली छात्राएं

छतरपुर /पलामू /झारखंड

विश्वव्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पर्यावरण धर्मगुरु व वन राखी मूवमेंट के प्रणेता पर्यावरणविद ट्री मैन डॉ कौशल किशोर जायसवाल ने शुक्रवार को जिले के छतरपुर कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यायल के छात्राओं के साथ पौधरोपण कर विश्व वानिकी दिवस मनाया। विश्वव वानिकी दिवस कर आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ कौशल ने पर्यावरण धर्म के प्रार्थना के साथ चंदन का पौधा लगाकर व कन्या पूजन के उपरांत राष्ट्रीय गान के उदघोष के बीच किया। कस्तूरबा के छात्राओं को उन्होंने पर्यावरण धर्म की वृहद जानकारी देते हुए उन्हें जागरूक भी किया। पर्यावरण धर्म की आठ मूल ज्ञान मंत्रों की शपथ दिलाते हुए डॉ कौशल ने कहा कि आज से पूरी दुनिया के वृक्षों में तेजी से नए पत्ते निकलने लगते हैं इसलिए आज का दिन वृक्षों को छठी दिवस के रूप में भी मनाया जाता है । वनराखी मूवमेंट के प्रणेता डॉ कौशल ने कहां की लोग वनों की सुरक्षा और पौधा रोपण कर ही वानिकी दिवस मनाते हैं। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति अपना कर्तव्य को समझें और किसी भी कीमत में वनों को आग से बचाए तभी इस दिवस को मनाने की सार्थकता है। उन्होंने कहा कि वनों में आग लगने से वन्य प्राणियों की क्षति के साथ खनिज संपदा का भी भारी नुकसान होता है। उन्होंने यह भी बताया को वनों में आग लगने से मिट्टी भी पक जाती है जिसपर नए पौधों का विकास उस गति से नहीं हो पाता है। पर्यावरणविद कौशल किशोर ने अपने संबोधन में कहा कि प्रकृति से केवल लेना नहीं देना भी सीखें क्योंकि अर्थ के लिए हो रहे अनर्थ के कारण कोरोना से भी अधिक भयावह है।   प्रदूषण का  खतरा लोगों के सिर पर मंडरा रहा है।
विश्व वानिकी दिवस पर उन्होंने ब्रह्माण्ड के सभी जीवों की रक्षा के लिए लोगों से पौधरोपण करने की अपील की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता रीना कुमारी व संचालन प्रतिभा शर्मा ने की। धन्यवाद ज्ञापन श्यामंता कुमार सिंह ने किया। उक्त मौके पर वक्ताओं ने पर्यावरण पर प्रकाश डालते हुए पर्यावरणविद डॉ कौशल किशोर जायसवाल के लंबे अरसे से निःशुल्क पौधा वितरण व रोपण कार्यों की सराहना की। वि,पि,एस ए संस्था के प्रधान सचिव सह पंचायत डाली बाजार के मुखिया पूनम जायसवाल ने कहा कि लोग पौधा लगाकर अपने बच्चों की तरह देखभाल करें मौके पर शिक्षिका बेदीका तिवारी, गौरी तिवारी, राजेंद्र कुमार यादव, मुदित टेरेसा बारला, सत्य सिंह संतोष कुमार,समेत कई लोग शामिल थे।

Get In Touch

Byepass Road,Near DIG BANGALA ,Medininagar Palamau,Jharkhand-822101

kaushalkishoredto@gmail.com

+91 7033470709

+91 9471391455

© Kaushal Kishore Jaiswal. All Rights Reserved. Designed by Cloudwave Services