Palamu, Jharkhand, India +91 7033 470 709 kaushalkishoredto@gmail.com पर्यावरण धर्म

पर्यावरण धर्मगुरु ने पौधरोपण कर स्वतंत्रता सेनानी मदन कृष्ण वर्मा जी मनायी जयंती

Home पर्यावरण धर्मगुरु ने पौधरोपण कर स्वतंत्रता सेनानी मदन कृष्ण वर्मा जी मनायी जयंती

पर्यावरण धर्मगुरु ने पौधरोपण कर स्वतंत्रता सेनानी मदन कृष्ण वर्मा जी मनायी जयंती

पर्यावरण धर्मगुरु ने पौधरोपण कर स्वतंत्रता सेनानी मदन कृष्ण वर्मा जी मनायी जयंती

मदन कृष्ण वर्मा का समाज व देश सेवा में किया गया योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता: डॉ कौशल

पर्यावरण धर्म के प्रावधानों के तहत कोई भी उत्सव पर पौधा रोपण करने का है विधान : धर्मगुरु डॉ कौशल

फोटो पौधा रोपण करते व पर्यावरण धर्म की शपथ दिलाते ट्री मैन डॉ कौशल

मेदिनीनगर / पलामू/ झारखंड

शहर के जेलहाता स्थित आवास पर स्वतंत्रता सेनानी मदन कृष्ण वर्मा जी की 107 वां जन्मदिन मनाया गया। मुख्य अतिथि विश्व व्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पर्यावरण धर्म गुरु व वनराखी मूवमेंट के प्रणेता पर्यावरणविद डॉ कौशल किशोर जायसवाल ने जयंती समारोह का शुभारंभ पर्यावरण धर्म के प्रार्थना के साथ थाईलैंड प्रजाति के बारहमासी आम और हिमाचल के कपूर का पौधा लगाकर किया। समारोह में शामिल शहर के गणमान्य लोगों को पर्यावरण धर्म की आठ मूल ज्ञान मंत्रों की शपथ दिलाया गया। दिवंगत वर्मा के नाम पर पौधा रोपण कर उनकी सेवा को याद करते हुए जयंती मनाई गई। डॉ कौशल ने कहा कि जिस प्रकार मदन कृष्ण वर्मा ने शिक्षा में विद्वान और समाज सेवा में महान के रूप में जाने जाते थे उनके पुत्र आलोक वर्मा भी उन्हीं के नक्शे कदमों पर चल कर समाज सेवा कर एक अलग पहचान स्थापित किया है। स्वतंत्रता सेनानी मदनकृष्ण वर्मा ने अपने जीवन काल में जो समाज व देश सेवा में उत्कृष्ट योगदान दिया था उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। जयंती समारोह के अवसर पर स्टेट बैंक प्रबंधक प्रवीण कुमार, डॉ राजीव नयन,आलोक वर्मा , डॉ संजीव श्रीवास्तव, सत्य सिंह, आजसु नेता विजय मेहता, जुगल किशोर, डॉ रविंद्र कुमार ,अजीत कुमार, संतोष कुमार समेत शहर के कई गणमान्य लोग शामिल थे।

Get In Touch

Byepass Road,Near DIG BANGALA ,Medininagar Palamau,Jharkhand-822101

kaushalkishoredto@gmail.com

+91 7033470709

+91 9471391455

© Kaushal Kishore Jaiswal. All Rights Reserved. Designed by Cloudwave Services