*पर्यावरणविद व पार्षद ने पौधरोपण कर मनाया डॉ भीमराव अंबेडकर की 132 वीं जयंती*
*समाज में फैली असमानता और सामाजिक प्रदूषण को दूर करने के लिए अपना जीवन समर्पित किया था बाबा साहेब,:कौशल,अमित*
*छतरपुर पलामू झारखंड*
विश्वव्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पर्यावरण धर्मगुरु व वन राखी मूवमेंट के प्राणेता पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल और छतरपुर पूर्वी के जिला पार्षद अमित कुमार जायसवाल ने पौधरोपण कर संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की 132 वीं जयंती मनाई। पर्यावरणविद और पार्षद ने छतरपुर अनुमंडल के माडवा पंचायत के ग्राम नासो से डॉ भीमराव अंबेडकर के जन्मदिन पर निकली शोभा यात्रा में शामिल हुए वहीं
बगिया पंचायत के तेलियाडीह में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद करते हुए पौधा समर्पित किया। उन्होंने खरवारडीह में संत रविदास की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित करने के पश्चात संत रविदास जी के प्रांगण में पर्यावरण धर्म के प्रार्थना के साथ थाईलैंड प्रजाति के बारहमासी आम लगाकर उन्हें समर्पित किया। उन्होंने लोगों को पर्यावरण धर्म के 8 मूल ज्ञान मंत्रों की शपथ दिलाते हुए कहा कि पर्यावरण धर्म के पहला मूल मंत्र में जन्मदिन या कोई भी शुभ कार्य एवं श्राद्ध पर पौधा लगा कर उसे बचाने का विधान है। उन्होंने कहा कि जो देता है उसे देवता कहा जाता है। वृक्ष और बाबा साहेब की जीवनी और कार्यशैली में काफी समानता है। दोनो ही समाज के लिए अतुलनीय कार्य किया है।।
छतरपुर पूर्वी के जिला पार्षद अमित कुमार जायसवाल ने बाबा साहब के 132 वां जन्मदिन के अवसर पर देशवासियों को शुभकामना देते हुए कहां है कि बाबा साहब का लिखा हुआ संविधान को अनुपालन करना चाहिए क्योंकि उन्होंने कहा है कि भाग्य पर कम और कार्य पर ज्यादा विश्वास करना चाहिए। राजनीतिक के साथ-साथ सामाजिक कार्यकर्ता बनकर गरीब असहायों को हर संभव मदद करनी चाहिए। तभी उनके सपनों को साकार किया जा सकता है। उन्होंने क्षेत्र में बालुऔर जल की समस्या से जूझ रहे लोगों को कहा की बहुत जल्द ही केंद्र सरकार का योजना जल जीवन मिशन के तहत आपके घर घर नल लगाकर जल दिए जाएंगे इस कार्ड के लिए मैं और मेरे पूजनीय पिता पर्यावरणविद दोनों रात के दिन लगे हुए हैं
छतरपुर पूर्वी जिला पार्षद क्षेत्र के महिला पुरुषों ने पर्यावरणविद कौशल किशोर और पार्षद अमित कुमार जायसवाल को जबरदस्त स्वागत किए और उनकी कार्यों की सराहना की
गाजे बाजे के साथ निकली शोभायात्रा में मांडवा पंचायत एवं बगिया पंचायत के काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।। शोभायात्रा में शामिल प्रमुख लोगों में बगया पंचायत के पूर्व मुखिया राजेंद्र यादव , धर्मेंद्र रजक, बृजेश राम अशोक राम संजय राम, रामस्वरूप राम, विनोद राम, उषा देवी, राम जन्म राम, उपेंद्र कुमार, अरुण राम, रविंद्र यादव, बिरजा राम, लालू यादव समेत अन्य कई गणमान्य लोग शामिल थे।।
Byepass Road,Near DIG BANGALA ,Medininagar Palamau,Jharkhand-822101
kaushalkishoredto@gmail.com
+91 7033470709
+91 9471391455
© Kaushal Kishore Jaiswal. All Rights Reserved. Designed by Cloudwave Services