*5 जून 23 विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष
*प्रदूषण से आजादी का जंग जितने के लिए एक करोड़* *पौधरोपण कर लोगों को जागरूक करने का लक्ष्य*: *पर्यावरण धर्मगुरु कौशल*
पलामू के डाली गांव के रहने वाले कौशल किशोर जायसवाल पिछले 56 वर्षों से पर्यावरण संरक्षण अभियान चला रहे है। इस अभियान के तहत पर्यावरणविद शिविर आयोजित कर निःशुल्क पौधा वितरण व रोपण करते आ रहे है। इतना ही नहीं इस अभियान के तहत वनों की रक्षा के लिए वन वृक्षों पर राखी भी बांधने की परंपरा चलती आ रही है। जिसे वन राखी मूवमेंट का नाम दिया गया है।कौशल किशोर बताते है इस अभियान के तहत अब तक 50 लाख से अधिक पौधों का निशुल्क वितरण के साथ पौधा रोपण भी किया जा चुका है। इसके अलावे 15 लाख से अधिक वन वृक्षों पर रक्षाबंधन कर पर्यावरण धर्म पर गोष्टी आयोजित कर लोगों को जागरूक भी किया जाता
है। पर्यावरणविद कौशल नेपाल, भूटान सहित देश के 22 राज्यों के लोगों को पर्यावरण धर्म के 8 मूल ज्ञान मंत्रों की शपथ लोगों को दिलाई गई है। साथ ही पर्यावरण धर्म की पाठ भी पढ़ाया गया है। विश्वव्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह वन राखी मूवमेंट के प्रणेता पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल अपने निजी खर्चों पर विश्व का पहला पर्यावरण धर्म ज्ञान मंदिर का निर्माण अपने पैतृक गांव डाली बाजार के कौशल नगर स्थित जैविक पार्क में करा रहे हैं। श्री कौशल किशोर डाली गांव में करोड़ों की लागत से जैविक उद्यान व पार्क विकसित किए हैं। जिसमें 22 देशों के 200 से अधिक विभिन्न प्रजाति के पौधे लगे हैं। इस अभियान के तहत पर्यावरण व प्रकृति को बचाने के लिए पूरी सक्रियता के साथ काम चल रहे है। 70 वर्षीय कौशल आज भी पूरे उत्साह के साथ इस कार्य में तन्मयता से लगे हुए है । श्री कौशल कहते है कि वे अपना पूरा जीवन पर्यावरण व जनकल्याण के लिए समर्पित कर दिया है। लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता के साथ साथ वैवाहिक समारोह में भी शामिल लोगों को उपहार स्वरूप उन्हें पौधा देकर जागरूक किया जाता है । इतना ही नहीं श्री कौशल जन्मोत्सव और श्राद्ध कर्म में भी पौधा लगाकर लोगों को प्रेरित करते हैं। कौशल को अब तक इस क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के एवज में देश व विदेश में 54 अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। जिसमें इसी वर्ष प्राइड ऑफ झारखंड का अवार्ड केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के द्वारा एवं झारखंड का गौरव नामक अवार्ड केंद्रीय राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी और सुबे के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के हाथों मिला है। इसके अलावे पलामू प्रमंडलीय आयुक्त जटाशंकर चौधरी , पलामू उपायुक्त अंजलायुलु दोड्डे, पुलिस अधीक्षक चंदन सिन्हा ,एवं राजभवन में राज्यपाल के द्वारा सम्मान मिला है। पर्यावरण धर्मगुरु अपने जीवन में प्रदूषण से आजादी का जंग जीतने के लिए 10 देशों में पर्यावरण धर्म और वन राखी मूवमेंट का प्रचार जारी रखते हुए एक करोड़ पौधा लगाने का लक्ष्य रखा है। इस कार्य में उनके धर्मपत्नी और दोनों पुत्र के साथ उनकी बेटी बहू भी कंधा से कंधा मिलाकर सहयोग करते हैं धर्मपत्नी व डाली पंचायत के मुखिया पूनम जायसवाल व्यवसाई पुत्र अरुण कुमार जायसवाल जिला पार्षद पुत्र अमित कुमार जायसवाल पुत्री ज्योति जायसवाल बहु कोमल जायसवाल व शिल्पा जायसवाल
Byepass Road,Near DIG BANGALA ,Medininagar Palamau,Jharkhand-822101
kaushalkishoredto@gmail.com
+91 7033470709
+91 9471391455
© Kaushal Kishore Jaiswal. All Rights Reserved. Designed by Cloudwave Services