Palamu, Jharkhand, India +91 7033 470 709 kaushalkishoredto@gmail.com पर्यावरण धर्म

पर्यावरण, प्रकृति व प्रांण बचाना है तो अपना धर्म के साथ पर्यावरण धर्म को अपनाने की है जरूरत: कौशल

Home पर्यावरण, प्रकृति व प्रांण बचाना है तो अपना धर्म के साथ पर्यावरण धर्म को अपनाने की है जरूरत: कौशल

पर्यावरण, प्रकृति व प्रांण बचाना है तो अपना धर्म के साथ पर्यावरण धर्म को अपनाने की है जरूरत: कौशल

*विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरणविद ने वन वृक्षों पर राखियां बांधते हुए कहा कि*
*पर्यावरण, प्रकृति व प्रांण बचाना है तो अपना धर्म के साथ पर्यावरण धर्म को अपनाने की है जरूरत: कौशल*
*बेकाबू गर्मी व जल संकट को दूर करने के लिए किसानों को करना होगा वृक्ष खेती : कौशल*
फ़ोटो- वनों पर राखी बांधते वन राखी मूवमेंट के प्रणेता कौशल व पर्यावरण प्रेमी
*छतरपुर पलामू झारखंड*
छतरपुर अनुमंडल के केरकी कला के वनों में विश्व पर्यावरण दिवस के 51वां वर्ष और वन राखी मूवमेंट के 47 वां स्थापना दिवस पर प्रकृति, पर्यावरण और प्राण बचाने के लिए वनों में प्रभात फेरी निकाला गया। जिसमें आसपास के करीब 10 गांव के हजारों पर्यावरण प्रेमी लोग शामिल थे। विश्वव्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पर्यावरण धर्मगुरु व वन राखी मूवमेंट के प्रणेता कौशल किशोर जायसवाल बतौर मुख्यातिथि ने पर्यावरण धर्म के प्रार्थना के साथ पक्षियों के भोजन के लिए पीपल का और मधुमक्खियों के भोजन के लिए करंज का पौधा लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
पर्यावरणविद कौशल ने कार्यक्रम में शामिल लोगों को पर्यावरण धर्म के आठ मूल ज्ञान मंत्रों की शपथ दिलाई जिसमें तीन साल के बच्चा भी शामिल कहा कि बेकाबू गर्मी और जल संकट से निजात पाने के लिए किसानों को वृक्ष खेती करने की जरूरत है । क्योंकि वृक्ष खेती को आकाल सुखाड़ का भय नहीं है। वृक्ष की खेती किसानों के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट की तरह काम आता है। इतना ही नहीं इससे जल संकट और ऑक्सीजन संकट भी उतपन्न नहीं होगी। उन्होंने कहा कि जहां जंगलों की बेतहासा कटाई हुई हैं वहां विनाश हुआ है। कोरोना काल इसका गवाह है। दिल्ली और महाराष्ट्र में अर्थ के लिए हो रहे अनर्थ का ही परिणाम है की वहां बेकाबू गर्मी जल संकट और प्रदूषण बेतहासा बढ़ा है। जिसका खामियाजा लोग भुगत रहे हैं।
वन राखी मूवमेंट के अगुआ कौशल किशोर ने वन बचाने वाले सभी पर्यावरण प्रेमी महिलाओं के बीच इस वर्ष मच्छरदानी व, मिठाइयां,और 500 फलदार पौधा देकर उन्हें सम्मानित किया ।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ताओं में पंचायत के मुखिया भोला सिंह, उप मुखिया अफजाल अंसारी, छतरपुर पूर्वी के जिला पार्षद प्रतिनिधि सुभाष गुप्ता, डाली पंचायत मुखिया प्रतिनिधि,सुचित कुमार जायसवाल, बनारसी देवी बलराम सिंह ने वन राखी मूवमेंट से होने वाले वनों की सुरक्षा और पर्यावरण की सुरक्षा पर अपना विचार व्यक्त किया। और पर्यावरण धर्मगुरु से आशीर्वाद लिया
कार्यक्रम की अध्यक्षता वन सुरक्षा समिति के अध्यक्ष नागेश्वर सिंह ने की। जबकि संचालन शिवनाथ सुरीला ने किया। मौके पर वन राखी मूवमेंट के सदस्यों मेंअशरस सिंह सुमित जायसवाल,मनोज गुप्ता , श्याम बिहारी सिंह, उपेंद्र सिंह, बिरजू सिंह, लक्ष्मण भुईया , बंदई भुईयां, मालदेव चंद्रवंशी, सत्या सिंह,पन्ना देवी, गीता देवी ,लीलावती देवी आदि उपस्थित थी।

Get In Touch

Byepass Road,Near DIG BANGALA ,Medininagar Palamau,Jharkhand-822101

kaushalkishoredto@gmail.com

+91 7033470709

+91 9471391455

© Kaushal Kishore Jaiswal. All Rights Reserved. Designed by Cloudwave Services