Palamu, Jharkhand, India +91 7033 470 709 kaushalkishoredto@gmail.com पर्यावरण धर्म

पर्यावरणविद ने + 2 उच्च विद्यालय कंडा में कल्पतरू का पौधा लगा कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश व स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामना

Home पर्यावरणविद ने + 2 उच्च विद्यालय कंडा में कल्पतरू का पौधा लगा कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश व स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामना

पर्यावरणविद ने + 2 उच्च विद्यालय कंडा में कल्पतरू का पौधा लगा कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश व स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामना

*पर्यावरणविद ने + 2 उच्च विद्यालय कंडा में कल्पतरू का पौधा लगा कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश व स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामना*
*हमे अंग्रेजो से एक आजादी मिली है, पर प्रदूषण नामक शत्रु से आजादी के दूसरी जंग जितने के लिए पौधा रोपण करना है जरूरी : कौशल , पूनम, अमित, नरेंद्र*
*पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल को पलामू धरती पुत्र का मिला संज्ञा*
फोटो : टॉपर विद्यार्थियों को मैडल व नगद राशि देकर सम्मानित व पौधा रोपण करते कौशल अन्य
*नावा बाजार। पलामू झारखंड*
प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कंडा में स्थित उत्कमित राजकीयकृत +2 उच्च विद्यालय के प्रांगण में आयोजित बाल संसद शपत ग्रहण , पौधा रोपण, मेधावी विद्यार्थियों को सम्मान समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विश्वव्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पर्यावरण धर्मगुरु व वनराखी मूवमेंट के प्राणेता पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल , विशिष्ट अतिथि कंडा पंचायत मुखिया नरेंद्र सिंह, बिपिएसए संस्था के प्रधान सचिव सह डाली बाजार के मुखिया पूनम जायसवाल उपस्थित हुए। जहां विद्यालय के छात्राओं ने उन्हें स्वागत गीत गा कर स्वागत की। पर्यावरणविद सह धर्मगुरु कौशल किशोर जायसवाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए। प्रदूषण के सभी प्रकार का विस्तृत जानकारी देते हुए, उस पर काबू पाने का उपाय बताए। उन्होंने कहा कि हमे अंग्रेजो से एक आजादी मिली है, दूसरी आजादी प्रदूषण से मिलना बाकी है। प्रदूषण नामक शत्रु से आजादी के लिए हम सभी को पौधा रूपी मिसाइल लगाने होंगे। उन्होंने मेधावी विद्यार्थियो को मैडल , प्रशस्ति पत्र, व नगद राशि देकर कर सम्मानित किया। पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल ने पर्यावरण धर्म के प्रार्थना के साथ विद्यालय प्रांगण में कल्पतरू का पौधा लगा कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पूरे देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं व बधाई दिये । पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल ने विद्यालय प्रधानाध्यापक को चंदन, रात रानी, बारामासी आम, अमरूद के साथ कई तरह के पौधे विद्यालय प्रांगण में लगाने के लिए दिए। साथ ही कंडा पंचायत के मुखिया नरेंद्र सिंह मेधावी विद्यार्थियो को मैडल, प्रशस्ति पत्र, नगद राशि देकर सम्मानित किए।
कार्यक्रम में मुख्यरूप से विद्यालय समिति अध्यक्ष, मुमताज खलीफा, गांधी सेवा समिति अध्यक्ष जुगेश्वर साहू, पंचायत समिति पति सुनील मेहता, नीतीश कुमार, अमरेश सिंह, विनोद सिंह, प्रवेश सिंह, रंजना सिंह, सुभाष गुप्ता, सुदामा प्रसाद, सुचित कुमार, अफजाल अंसारी, जुबेर अंसारी, अल्पना देवी, गीता देवी, सुमित कुमार, अमन कुमार,कृष्ण प्रसाद,के साथ विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिका, व विद्यार्थियगण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मिन्हाज मैम ने की।

Get In Touch

Byepass Road,Near DIG BANGALA ,Medininagar Palamau,Jharkhand-822101

kaushalkishoredto@gmail.com

+91 7033470709

+91 9471391455

© Kaushal Kishore Jaiswal. All Rights Reserved. Designed by Cloudwave Services