Palamu, Jharkhand, India +91 7033 470 709 kaushalkishoredto@gmail.com पर्यावरण धर्म

श्राद्धकर्म में केवल सेजिया दान से नहीं पर्यावरण धर्म के तहत पौधा दान करने से मिलेगी मृतक की आत्मा को शांति: कौशल

Home श्राद्धकर्म में केवल सेजिया दान से नहीं पर्यावरण धर्म के तहत पौधा दान करने से मिलेगी मृतक की आत्मा को शांति: कौशल

श्राद्धकर्म में केवल सेजिया दान से नहीं पर्यावरण धर्म के तहत पौधा दान करने से मिलेगी मृतक की आत्मा को शांति: कौशल

*पर्यावरणविद कौशल ने श्राद्धकर्म में शामिल होकर मृतक के नाम किया पौधरोपण*
*श्राद्धकर्म में केवल सेजिया दान से नहीं पर्यावरण धर्म के तहत पौधा दान करने से मिलेगी मृतक की आत्मा को शांति: कौशल*
फोटो- पौधा लगाते व शपथ दिलाते,पर्यावरणविद कौशल
*छतरपुर,पलामू झारखंड*
छतरपुर अनुमंडल के मनहु में विश्वव्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पर्यावरण धर्मगुरु व वन राखी मूवमेंट के प्रणेता पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल ने स्व चूल्हन यादव और स्व रामसेवक यादव के श्राद्ध कर्म में शामिल होकर पर्यावरण धर्म के तहत मृतक के नाम पर उनकी आत्मा की शांति के लिए बरगढ़, पीपल और,आम के पौधरोपण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर कहा कि श्राद्ध में केवल मानव को भोजन साथ साथ पक्षी का भोजन की व्यवस्था बरगढ़ व पीपल के पौधे लगाने से मृत आत्मा के शांति मिलेंगी
उन्होंने श्राद्धकर्म में शामिल लोगों को पर्यावरण धर्म के आठ मूल ज्ञान मन्त्रों की शपथ दिलाने के उपरांत उनके बीच एक सौ फलदार पौधों निःशुल्क वितरित किया। उन्होंने कहा कि दो वर्ष पहले कैंसर पीड़ित स्व रामसेवक यादव को इलाज कराने के लिए छतरपुर पूर्वी से जिला पार्षद अमित कुमार जायसवाल ने सरकार से 5 लाख का अनुदान दिलवाया था। ताकि उनका समुचित इलाज हो सके। वावजूद उन्हें नहीं बचाया जा सका। जिसके लिए वे काफी दुःखी हैं। उन्होंने मृतक के परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।
पर्यावरण धर्मगुरु कौशल ने कहा कि हमारी हिन्दू संस्कृति में पौधों को देव तुल्य मानकर उसे पूजा करने का विधान है। क्योंकि एक वृक्ष से समस्त धरती और ब्रह्मांड पर रहने वाले कई जीवो को अनेकों लाभ मिलता है। जिसका उपभोग लोग सदियों से करते आ रहे हैं । इसका प्रमाण हमारे धर्म ग्रंथों में उल्लेखित है।
मौके पर डाली पंचायत के उप मुखिया अफजाल अंसारी जुबेर अंसारी, बसंत विश्वकर्मा,स्व चूल्हन यादव के पुत्र रमेश यादव, देवबंद यादव, सुरेश यादव, नरेश यादव और स्व रामसेवक यादव के पत्नी मालती देवी, पुत्र रविंदर यादव, महेंद्र यादव, हरेंद्र यादव, शिवमंगल यादव, व्यास यादव, राम सकल यादव, रामप्रसाद यादव, जगनारायण, शिवनारायण, लालू साव विजय, रंजन, छोटू, गुड्डू उपस्थित थे।

Get In Touch

Byepass Road,Near DIG BANGALA ,Medininagar Palamau,Jharkhand-822101

kaushalkishoredto@gmail.com

+91 7033470709

+91 9471391455

© Kaushal Kishore Jaiswal. All Rights Reserved. Designed by Cloudwave Services