Palamu, Jharkhand, India +91 7033 470 709 kaushalkishoredto@gmail.com पर्यावरण धर्म

सदियों से गुरु पूर्णिमा के रूप में मनाई जाती है महर्षि वेदव्यास की जयंती : कौशल

Home सदियों से गुरु पूर्णिमा के रूप में मनाई जाती है महर्षि वेदव्यास की जयंती : कौशल

सदियों से गुरु पूर्णिमा के रूप में मनाई जाती है महर्षि वेदव्यास की जयंती : कौशल

*महर्षि वेदव्यास के जन्मदिन पर नेतरहाट विद्यालय परिसर में पर्यावरणविद ने रुद्राक्ष का पौधा लगा कर कहा*
*सदियों से गुरु पूर्णिमा के रूप में मनाई जाती है महर्षि* *वेदव्यास की जयंती : कौशल*
*नेतरहाट, लातेहार, झारखंड*
नेतरहाट आवासीय विद्यालय में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम पर विश्वव्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पर्यावरण धर्मगुरु व वन राखी मूवमेंट के प्रणेता पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल ने पर्यावरण धर्म के प्रार्थना के साथ नेपाल के रूद्राक्ष, कर्नाटक के सफेद चंदन,भूटानी सिंदूर व थाइलैंड प्रजाति के बारहमासी आम का पौधा लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने गुरु पूर्णिमा पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सभी उपस्थित लोगों को पर्यावरण धर्म के आठ मुल ज्ञान मंत्रों के शपथ दिलाते हुए पर्यावरण धर्म का पाठ पढ़ाया।
पर्यावरण धर्मगुरु कौशल ने कहा कि आज का दिन वेदों की रचयिता महर्षि वेदव्यास के साथ साथ सभी गुरुजनों की पूजा अर्चना की जाती है । हिन्दू संस्कृति में इस मौके पर सदियों से गुरुजनों की पूजा होते आ रही है।
वन राखी मूवमेंट के प्रणेता कौशल ने कहा कि नेतरहाट विद्यालय केवल राज्य ही नहीं राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा के क्षेत्र में अलग पहचान स्थापित कर चुका है। यहां के गुरूजनो के अथक प्रयास से ही आज लाखों बच्चे देश ही नहीं पूरे विश्व में संस्थान का नाम रौशन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ एस के सिंह ने पर्यावरण धर्मगुरु कौशल के लंबे अरसे से सामाज सेवा व पर्यावरण के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों की सराहना की। उन्होंने हुए कहा कि अबतक वे पर्यावरणविद श्री कौशल को समाचार पत्रों व गूगल से मिली जानकारी के माध्यम से जानते थे। लेकिन आज उस महान हस्ती को अपने विद्यालय में आने से और गौरान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने श्री जायसवाल को दोबारा आने का न्योता दिया और उनके आदर्शों को अपनाकर ही वर्त्तमान और आने वाली पीढ़ी को स्वस्थ्य एवं सुरक्षित रख सकते हैं। डा,अभिषेक मिश्रा, भी,सीहेमरम, राजेश रमन, आसरेनसुबानी डुगडुग, निरंजन तिर्की वीपीएसए संस्था के प्रधान सचिव व ग्राम पंचायत डाली बाजार की मुखिया पूनम जायसवाल, छतरपुर पूर्वी के जिला पार्षद अमित कुमार जायसवाल , युनिक प्लाई एवं जायसवाल टिंबर के प्रोपराइटर -अरुण कुमार जायसवाल, कोमल जायसवाल, शिल्पा जायसवाल, अभिषेक सिंह, अनीशा सिंह, नेहा सिंह, मिट्ठू सिंह, पिंकी सिंह, आराध्या जायसवाल, आशिका जायसवाल आदि कार्यक्रम में उपस्थित थीं।

Get In Touch

Byepass Road,Near DIG BANGALA ,Medininagar Palamau,Jharkhand-822101

kaushalkishoredto@gmail.com

+91 7033470709

+91 9471391455

© Kaushal Kishore Jaiswal. All Rights Reserved. Designed by Cloudwave Services