क्षेत्र में धार्मिक आयोजन से सुख समृद्धि और शांति की होती है प्राप्ति: पर्यावरणविद कौशल
मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 33 के विवेकानन्द चौक के निकट समाजसेवी धीरज जायसवाल की ओर से सिद्धि विनायक गणेश पुजा के अवसर पर विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। भंडारे का शुभारंभ पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल एवं सांसद प्रतिनिधि भोला पांडेय , वार्ड नंबर 31 के पार्षद सह जोन अध्यक्ष प्रमिला देवी , वार्ड 33 के पार्षद चंचला देवी , मां मगला गौरी मन्दिर के पुजारी अजय मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम शुभारंभ से पहले कमेटी की ओर से सभी अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर सांसद प्रतिनिधि ने कहा की पिछ्ले 2016 से सिद्धि विनायक पुजा समिति के अध्यक्ष धीरज जायसवाल के द्वारा धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता रहा है। इस कार्य के लिए ये प्रशंसा के पात्र हैं।उन्होंने कहा कि भक्ति करने से शक्ति मिलती है। आज के परिवेश ऐसे धार्मिक आयोजन की प्रासंगिकता और बढ़ गयी है। इससे क्षेत्र में सुख शांति और समृद्धि का साम्राज्य हमेशा कायम रहता है। इस सराहनीय कार्य के लिए धीरज जायसवाल की जितनी भी प्रशंसा की जाय कम होगी।।
मौके पर विजय चन्द्रवशी, मंटू जायसवाल, विकास जायसवाल, गुड्डू गुप्ता, दिनेश पासवान, राणा चंद्रवंशी, गीता अग्रवाल, रीणा जायसवाल, माया देवी , संगीत देवी लाला पासवान समेत कई सम्मानित लोग शामिल थे।
Byepass Road,Near DIG BANGALA ,Medininagar Palamau,Jharkhand-822101
kaushalkishoredto@gmail.com
+91 7033470709
+91 9471391455
© Kaushal Kishore Jaiswal. All Rights Reserved. Designed by Cloudwave Services