Palamu, Jharkhand, India +91 7033 470 709 kaushalkishoredto@gmail.com पर्यावरण धर्म

जीवन के सभी शुभ कार्य एवं जन्मदिन पर पौधरोपण करना ही है पर्यावरण धर्म का पहला मूल मंत्र: कौशल

Home जीवन के सभी शुभ कार्य एवं जन्मदिन पर पौधरोपण करना ही है पर्यावरण धर्म का पहला मूल मंत्र: कौशल

जीवन के सभी शुभ कार्य एवं जन्मदिन पर पौधरोपण करना ही है पर्यावरण धर्म का पहला मूल मंत्र: कौशल

*पर्यावरणविद ने जापान का मशहूर कोहिनूर आम लगाकर मनाया देश के यशस्वी प्रधानमंत्री का जन्म दिन*
*जीवन के सभी शुभ कार्य एवं जन्मदिन पर पौधरोपण करना ही है पर्यावरण धर्म का पहला मूल मंत्र: कौशल*
*छतरपुर। पलामू, झारखंड*
पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल ने 17 सितंबर को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के जन्म दिन को जापान के सबसे मशहूर प्रजाति के कोहिनूर आम लगाकर उसे यादगार बनाया। पलामू जिले के छतरपुर अनुमंडल के डाली बाजार पंचायत के कौशल नगर स्थित मोहनलाल खुर्जा व पार्वती देवी पार्क सह जैविक उद्यान में विश्वव्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पर्यावरण धर्मगुरु व वन राखी मूवमेंट के प्रणेता पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल ने विश्वकर्मा पूजा और देश के सबसे लोकप्रिय एवं जनप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दीर्घायु होने की कामना करते हुए देशवासियों को भी शुभकामनाएं दी। पर्यावरण धर्म के प्रार्थना के साथ कोहिनूर आम का पौधा लगाते हुए उन्होंने कार्यक्रम में शामिल लोगों को आठ मूल ज्ञान मंत्रों की शपथ भी दिलाई। अपने संबोधन में पर्यावरणविद ने कहा कि जापान का कोहिनूर प्रजाति का आम दुनियां का एक अलग तरह का आम है। जिसका पत्ता पेड़ और फल सब काला होता है। इतना ही नहीं उसके फल बाजार में बहुत ही महंगे और उच्चे दामों पर बिकते हैं। इसीतरह हमारे यशस्वी व कर्मठ प्रधानमंत्री देश ही नहीं बल्कि दुनियां में एक अलग व्यक्तित्व के मालिक हैं। जिसके व्यक्तित्व एवं कृतित्व का दुनियां में न सिर्फ डंका बज रहा है बल्कि सारे विश्व के लोग मुरीद भी हैं। पर्यावरण धर्मगुरु कौशल ने कहा कि उक्त जापानी प्रभेद के आम को उस पार्क में लगाने से अब वहां विदेशी प्रजाति के पौधों की संख्या 22 हो गयी। यानि पार्क में 22 देश का पौधे लगे हुए हैं। आज भी उस पार्क में थाईलैंड प्रजाति के लगे आम के फल पक रहे हैं। जो पार्क घूमने आरहे लोगों के लिए कौतूहल का विषय बना हुआ है।
छतरपुर पूर्वी के जिला पार्षद अमित कुमार जायसवाल ने विश्वकर्मा पूजा और प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य व सुदीर्घ जीवन की कामना किया है। उन्होंने कहा मोदी जी ने अपने दृढ़ संकल्प से असंभव कार्यों को संभव करके दिखाया है। गरीब कल्याण, सुशासन, विकास, राष्ट्रसुरक्षा व ऐतिहासिक सुधारों के समांतर समन्वय से उन्होंने भारत माता को पुनः सर्वोच्च स्थान पर आसीन करने के अपने संकल्प को धरातल पर चरितार्थ किया है। यह निर्णायक नेतृत्व और उस नेतृत्व में जनता के अटूट विश्वास के कारण ही सम्भव हो पाया है। इस अवसर पर लोगों के बीच निःशुल्क पौधों का वितरण भी किया गया। मौके पर संस्था के प्रधान सचिव सह ग्राम पंचायत डाली बाजार के मुखिया पूनम जायसवाल, अरुण कुमार जायसवाल, अनुज कुमार,बसंत सिंह, गोपाल कुमार, संतोष मेहता, अमरेंद्र कुमार रवि, जुबेर अंसारी, शमीम अंसारी, मुनेशर मांझी, सत्येंद्र प्रसाद, रामू कुमार, संतोष प्रजापति, छोटू कुमार सहित कार्यक्रम में शामिल कई लोगों ने पीएम को जन्मदिन की बधाई देते हुए उन्हें दीर्घायु होने की कामना किया है।

Get In Touch

Byepass Road,Near DIG BANGALA ,Medininagar Palamau,Jharkhand-822101

kaushalkishoredto@gmail.com

+91 7033470709

+91 9471391455

© Kaushal Kishore Jaiswal. All Rights Reserved. Designed by Cloudwave Services