मातृदिवस पर पर्यावरणविद कौशल किशोर ने दुनियां के तमाम माताओं की चरणों में प्रणाम समर्पित करते हुए मां की सेवा में लगे लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि दुनियां के सभी माताओं की पूजा होनी चाहिए क्योंकि इस धरा पर मां का कोई विकल्प नहीं है। इस महान आत्मा के संरक्षण में ही प्रकृति और सृष्टि का विस्तार होता है। हम यूं कहे कि बगैर माता के इस सृष्टि की संरचना ही अधूरा है। पर्यावरणविद कौशल ने ब्रह्मांड के 84 लाख योनि जीवों की सुरक्षा और संरक्षा के लिए दुनिया के तमाम माताओं की पूजा करने की अपील की है। उन्होंने यह भी कहा कि मां और पेड़ दोनों के आंचल में छांव है। इसलिए पेड़, प्रकृति, मां, वन शक्ति मां, धरती माँ,गौ मां, नदी मां की पूजा होने से ही विश्व का कल्याण सम्भव है।
Byepass Road,Near DIG BANGALA ,Medininagar Palamau,Jharkhand-822101
kaushalkishoredto@gmail.com
+91 7033470709
+91 9471391455
© Kaushal Kishore Jaiswal. All Rights Reserved. Designed by Cloudwave Services