Palamu, Jharkhand, India +91 7033 470 709 kaushalkishoredto@gmail.com पर्यावरण धर्म

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री के साथ पर्यावरणविद कौशल ने पार्टी कार्यालय परिसर में किया पौधरोपण

Home भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री के साथ पर्यावरणविद कौशल ने पार्टी कार्यालय परिसर में किया पौधरोपण

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री के साथ पर्यावरणविद कौशल ने पार्टी कार्यालय परिसर में किया पौधरोपण

*भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री के साथ पर्यावरणविद कौशल ने पार्टी कार्यालय परिसर में किया पौधरोपण*
*- पार्टी और पौधों को बचाने के लिए करना होगा सामुहिक प्रयास*
फ़ोटो- राष्ट्रीय महामंत्री सह प्रदेश प्रभारी दिलीप सैकिया केसाथ पौधरोपण करते पर्यावरणविद
*मेदिनीनगर।पलामू झारखंड*
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सह झारखंड प्रदेश के प्रभारी दिलीप सैकिया के निर्धारित पलामू दौरे के दौरान पार्टी की ओर से तय कार्यक्रम के अनुरूप पार्टी कार्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया। विश्वव्यापी तय पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पर्यावरण धर्म गुरु व वनराखी मूवमेंट के प्रणेता कौशल किशोर जायसवाल ने राष्ट्रीय महामंत्री दिलीप सैकिया, कोलकाता के सांसद सुभाष सरकार और पलामू सांसद वीडी राम के साथ पार्टी के सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में बारहमासी आम, रुद्राक्ष, सुर कपूर के पौधे लगाए गए। प्रदेश प्रभारी श्री सैकिया जी के पलामू आगमन पर कार्यक्रम के उपरांत पौधरोपण का कार्यक्रम निर्धारित किया गया था। मौके पर प्रमुख लोगों में प्रदेश के प्रेम कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, जिला अध्यक्ष विद्यानंद पाठक महापौर अरुणा शंकर, उप महापौर मंगल सिंह, विधायक आलोक चौरसिया , विधायक शशिभूषण मेहता, विधायिका पुष्पा देवी समेत प्रदेश, जिला, प्रखंड एवं पंचायत से आए हुए सैकड़ों लोग शामिल थे।।

Get In Touch

Byepass Road,Near DIG BANGALA ,Medininagar Palamau,Jharkhand-822101

kaushalkishoredto@gmail.com

+91 7033470709

+91 9471391455

© Kaushal Kishore Jaiswal. All Rights Reserved. Designed by Cloudwave Services