*इमाम हुसैन के तीजा पर पर्यावरणविद कौशल ने फलदार पौधे लगाते हुए कहा कि*
*इस्लाम धर्म प्रकृति के हरे रंग से जुड़ा हुआ धर्म है कौशल किशोर जायसवाल*
पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल के द्वारा चलाए गए वन राखी मूवमेंट के 45 वर्ष पूरा होने के उपरांत तीन दिवसीय वनों। पर रक्षाबंधन पौधा वितरण रोपन कार्य जारी है
फोटो- पर्यावरणविद व मुखिया को स्वागत करते इस्लाम धर्म के लोग
*छतरपुर पलामू झारखंड*
छतरपुर अनुमंडल के ग्राम पंचायत डाली बाजार के आजाद नगर में इमाम हुसैन के तिजा पर आयोजित कार्यक्रम में विश्वव्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पर्यावरण धर्मगुरु व वन राखी मूवमेंट के प्रणेता पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल और कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंचायत के मुखिया अमित कुमार जायसवाल ने कई फलदार पौधे लगाया। इसके उपरांत वहां उपस्थित लोगों के बीच पौधे वितरित भी किये गए।
पर्यावरण धर्मगुरु कौशल ने कहा कि हिंदू भाइयों को स्वर्ग का और मुस्लिम भाइयों को जन्नत का दरवाजा खोलने के लिए खुदा का दिया हुआ प्रकृति का और पौधा लगाकर अपने बच्चे की तरह हिफाजत करना है। क्योंकि खुदा का बनाया प्रकृति का रंग हरा है । इसकी हिफाजत भी करना है। सबका दायित्व है। क्योंकि मक्का मदीने का रोजा का गुम्बद 14 सौ वर्ष से हरा है । जिसका रंग में कोई बदलाव आज तक नही हुआ है। इस्लामी झंडा का भी रंग हरा है इस्लामी पगड़ी का रंग भी हरा है। पर्यावरणविद का मानना है कि इस्लाम धर्म प्रकृति के हरा रंग से जुड़ा हुआ धर्म है।। इसलिए जन्नत की दरवाजा खोलने के लिए पर्यावरण प्रेमी होना जरूरी है
मुख्य अतिथि के रूप में डाली पंचायत के लगातार दो बार से मुखिया रह रहे अमित कुमार जायसवाल ने कहा कि 10 साल से मुखिया पद पर रखकर अपने पंचायत के सभी घरों में मूलभूत सुविधा
बिजली सिंचाई, हॉस्पिटल और शिक्षा उपलब्ध कराने का कार्य किया है। इसे आदर्श पंचायत का दर्जा दिलाया हूं।। पंचायत में बड़ा पानी टंकी लगवा कर घर घर नल लगाकर महिलाओं को पानी उपलब्ध कराना है। इस पंचायत को प्रखंड और थाना बनाने का अभियान जारी है। मौके पर शायर अनवर पलामू, काली खुर्शीद राजा मनदया , कारी आजाद राजा पलामू मौलाना आफताब आलम मिस वाही, मौलाना तुफैल अख्तर,तनवीर आलम अफसर अफसर, तोफिक आलम, शमशाद आलम, अकरम कासिम,उप मुखिया अफजल अंसारी, बसीर अंसारी, गुलाम गौस, जुबेर अंसारी, अनवर अंसारी,अलीशेर अंसारी, रियाजउद्दीन अंसारी, नसीम अंसारी, राजा बाबू, यासउद्दीन अंसारी, जहरूद्दीन अंसारी, तमीज अंसारी, बदानी अंसारी, मनोज यादव,सुचित कुमार जयसवाल, विनोद यादव, धर्मदेव यादव, रामदेव पासवान आदि उपस्थित थे।
Byepass Road,Near DIG BANGALA ,Medininagar Palamau,Jharkhand-822101
kaushalkishoredto@gmail.com
+91 7033470709
+91 9471391455
© Kaushal Kishore Jaiswal. All Rights Reserved. Designed by Cloudwave Services