Palamu, Jharkhand, India +91 7033 470 709 kaushalkishoredto@gmail.com पर्यावरण धर्म

स्वस्थ और सुरक्षित जीवन के लिए जरूरी है पौधरोपण: कौशल

Home स्वस्थ और सुरक्षित जीवन के लिए जरूरी है पौधरोपण: कौशल

स्वस्थ और सुरक्षित जीवन के लिए जरूरी है पौधरोपण: कौशल

पर्यावरणविद व मुखिया ने विवाह के रस्म मटकोड़वा के शुभ बेला पर पौधरोपण कर वर- वधु को आशीर्वाद स्वरूप समर्पित किया पौधा*
स्वस्थ और सुरक्षित जीवन के लिए जरूरी है पौधरोपण: कौशल*
भगवान शिव स्वरूप पेड़ पौधों लगाने से जीवन में नहीं पड़ेगी ऑक्सीजन सिलेंडर लेने की जरूरत: मुखिया पूनम*
फ़ोटो- वर वधु को पौधा देते पर्यावरणविद व मुखिया पूनम
*कोन सोनभद्र यु,पी*
यूपी सोनभद्र जिले के कोन के एक विवाह समरोह में शामिल होकर मटकोडवा स्थल पर विश्वव्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पर्यावरण धर्मगुरु व वन राखी मूवमेंट के प्रणेता पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल और बीपीएसए संस्था के प्रधान सचिव सह पंचायत डाली बाजार के मुखिया पूनम जायसवाल ने पर्यावरण धर्म के प्रार्थना के साथ थाईलैंड का बारहमासी आम पौधा लगाया। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल लोगों को पर्यावरण धर्म के 8 मूल ज्ञान मंत्रों की शपथ भी दिलाई। वहीं उन्होंने वर- बधू को आम व कपूर का पौधा देकर उनके सफल वैवाहिक जीवन की मंगल कामना की । उन्होंने कहा कि पर्यावरण धर्म के तहत इस विवाह से पहले भी उन्होंने आम के पौधे लगाए थे जो अभी फल फूल दे रहा है । उन्होंने कहा कि सभी लोगों को जीवन के हरेक महत्वपूर्ण मौके पर पौधरोपण कर उसे यादगार बनाना चाहिए। इससे जीवन और पर्यावरण दोनों की रक्षा होती है। उन्होंने लखनऊ के मनोज गुप्ता की पुत्री रीया और यूपी के बीपीएसए संस्था के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल के पुत्र चंद्र गोपाल की विवाह समारोह में शामिल होकर वर वधु को पौधों के साथ आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद और समृद्ध जीवन की कामना की। पर्यावरण धर्मगुरु कौशल ने कहा कि पर्यावरण धर्म के आठ मूल्य ज्ञान मंत्रों के तहत पहला मूल मंत्र में कोई भी शुभ कार्यों पर पौधा को लगाना एवं दान करना शामिल है। उन्होंने कहा कि यदि घर में सदस्यों की संख्या बढ़े तो उन्हें स्वस्थ रहने के लिए व प्रकृति के संरक्षण और सम्वर्द्धन के लिए वृक्षों की संख्या भी बढ़नी चाहिए। क्योंकि पेड़ पौधा को हमारे भारतीय संस्कृति में भगवान शिव का स्वरूप माना जाता है। वहीं पौधों की संख्या बढ़ने से आये दिन लोगों को ऑक्सीजन की सिलेंडर लेकर चलने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
मुखिया पूनम जायसवाल ने कहा कि वे वन राखी मूवमेंट के प्रणेता सह पर्यावरणविद के साथ मिलकर अपनी निजी खर्चों पर पिछले 57 वर्षों से केवल बरसात ही नहीं बल्कि अन्य मौसमों में भी पौधे लगाने और बांटने का काम अविराम करते आ रहे हैं। उक्त कार्यक्रम के प्रमुख लोगों में लखनऊ के विजय गुप्ता, अनुज गुप्ता, रेखा देवी, अनिल गुप्ता रामभरो प्रसाद, रीता देवी अनुराधा देवी, शानू देवी, रितिका रावटसगंज भाजपा विधायक भूपेश चौबे, धीरज पांडेय, जवाहर पासवान, नंद गोपाल, वर्षा रानी, अंजनी देवी, डॉ, पदमा जायसवाल, डॉ,अभिषेक , सुभाष प्रसाद, नन्हक चंद्र , नंदकिशोर, प्रदीप, अजय,पलामू सत्येंद्र प्रसाद, सुचित कुमार, प्रदीप प्रसाद, कार्तिक प्रसाद, गीता देवी, कल्पना देवी, चिंता देवी, रामजी प्रसाद, संजय ,सरोज,सूरज कुमार, पंकज कुमार, रॉकी कुमार, विकास कुमार, पूर्णिमा कुमारी,भी शामिल थे

Get In Touch

Byepass Road,Near DIG BANGALA ,Medininagar Palamau,Jharkhand-822101

kaushalkishoredto@gmail.com

+91 7033470709

+91 9471391455

© Kaushal Kishore Jaiswal. All Rights Reserved. Designed by Cloudwave Services