मेदिनीनगर पलामू झारखंड
छतरपुर अनुमंडल के ग्राम पंचायत डाली बाजार के कौशल नगर स्थित जैविक उद्यान एवं मोहनलाल खुर्जा पार्वती देवी पार्क में भगवान बुद्ध की जयंती पर विश्वव्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पर्यावरण धर्म व वन राखी मूवमेंट के अगुआ पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल ने पर्यावरण धर्म के प्रार्थना के साथ चंदन का पौधा लगया।इस अवसर पर उन्होंने अपना उदगार व्यक्त करते हुए कहा कि भगवान बुद्ध ने अपने अध्यात्म ज्ञान और शिक्षा से सम्पूर्ण विश्व को सत्य, अहिंसा, शांति और मानव धर्म का संदेश दिया था। उन्होंने भगवान बुद्ध के प्रकाट्य उत्सव ‘बुद्ध पूर्णिमा’ पर विश्व के तमाम लोगों से अपने जीवन में उनके बताए हुए उपदेशों को आत्मसात करने की अपील की है।
Byepass Road,Near DIG BANGALA ,Medininagar Palamau,Jharkhand-822101
kaushalkishoredto@gmail.com
+91 7033470709
+91 9471391455
© Kaushal Kishore Jaiswal. All Rights Reserved. Designed by Cloudwave Services