Palamu, Jharkhand, India +91 7033 470 709 kaushalkishoredto@gmail.com पर्यावरण धर्म

बेहतर परर्यावरण के लिए पर्यावरणविद कौशल की तरह पौधरोपण जरूरी: आयुक्त

Home बेहतर परर्यावरण के लिए पर्यावरणविद कौशल की तरह पौधरोपण जरूरी: आयुक्त

बेहतर परर्यावरण के लिए पर्यावरणविद कौशल की तरह पौधरोपण जरूरी: आयुक्त

बेहतर परर्यावरण के लिए पर्यावरणविद कौशल की तरह पौधरोपण जरूरी: आयुक्त*
*आयुक्त कार्यालय जाने वाले मुख्य पथ के बगल में लगाया अमलतास का पौधा एवं कार्यालय परिसर में कल्पतरु*
आयुक्त कार्यालय जाने वाले मुख्य मार्ग के बगल में अमलतास के गोल्डन कलर के फूल नजर आएंगे। प्रकृति की खूबसूरती से सवारने की पहल में आयुक्त जटा शंकर चौधरी ने आज मुख्य सड़क के बगल में अमलतास के पौधों का रोपण कर इसकी शुरुआत की। यहां 3 दर्जन से अधिक अमलतास के पौधों का रोपण किया जाएगा। वहीं आयुक्त कार्यालय परिसर में आयुक्त जटा शंकर चौधरी एवं डीआईजी राजकुमार लकड़ा और पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल ने कल्पतरु के पौधे का रोपण किया।
मौके पर आयुक्त ने कहा कि अमलतास के पौधे में सावर की तरह गोल्डन कलर में फूल खिलते हैं। इन पौधों को लगाने से खूबसूरती बढ़ेगी। यहां रहने वाले व्यक्तियों को अच्छा लगेगा। वहीं शहर के लोग जब भी इस सड़क से गुजरेंगे, तो उन्हें भी आनंद की अनुभूति होगी। नई पीढ़ियों को पौधों की विभिन्न प्रजातियों से परिचित करना इसका मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि बेहतर पर्यावरण के लिए पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल की तरह पौधरोपण करने जरूरी है।
डीआईजी राजकुमार लाकड़ा ने पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि झारखंड मैन ऑन मिशन का नाम कौशल है
मौके पर स्थानीय पर्यावरणविद् कौशल किशोर जायसवाल ने कहा कि अमलतास का पौधा औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसका फल, फूल, तना सभी औषधि के काम आते हैं। इसके फूल की सुंदरता लुभावना लगता है। साथ ही पेड़-पौधों से सांसों का विस्तार होता है। इसलिए पौधे लगाना और उसे बचाना दोनों जरूरी है। इससे तापमान को भी संतुलित रखा जा सकेगा। अमलतास का पौधा और गैबियन रांची से तथा कल्पतरु का पौधा भूटान से मंगाए थे मौके पर आवासीय एवं कार्यालय के कर्मी उपस्थित थे

Get In Touch

Byepass Road,Near DIG BANGALA ,Medininagar Palamau,Jharkhand-822101

kaushalkishoredto@gmail.com

+91 7033470709

+91 9471391455

© Kaushal Kishore Jaiswal. All Rights Reserved. Designed by Cloudwave Services