प्रकृति के हरे रंग से जुड़ा हुआ है इस्लाम धर्म कौशल*
*अपने धर्म के साथ पर्यावरण धर्म अपनाने से ही खुलेगा जन्नत का दरवाजा: पर्यावरणविद व पर्यावरण धर्म गुरु कौशल*ने अजमेर जा रहे यात्रियों को भव्य स्वागत कर रवाना करते हुए कहीं*
फोटो – यात्रियों को माला पहनाते पर्यावरणविद कौशल
*छतरपुर पलामू झारखंड*
छतरपुर अनुमंडल कअंतर्गत ग्राम पंचायत डाली बाजार के आजाद नगर में विश्वव्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पर्यावरण धर्मगुरु व वन राखी मूवमेंट के प्रणेता पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल ने अजमेर चादर चढ़ाने जा रहे सभी यात्रियों को फूल माला देकर रवाना किया।
राजस्थान के अजमेर शरीफ में 29 जनवरी को आयोजित उर्स में चादर चढ़ाने जा रहे पंचायत वासियों को फूल माला व ड्राई फ़ूड देकर उन्हें रवाना किया। दो बसों से अजमेर जा रहे सभी यात्रियों को पर्यावरणविद ने सुखद व सुरक्षित यात्रा की शुभकामनाएं दी।। पर्यावरण धर्मगुरु कौशल ने कहा कि हिंदू भाइयों को स्वर्ग का और मुस्लिम भाइयों को जन्नत का दरवाजा खोलने के लिए खुदा का दिया हुआ प्रकृति को बचाने के लिए पौधा लगाकर उसे अपने बच्चे की तरह हिफाजत करना होगा। प्रकृति की हिफाजत करना सबका दायित्व है। क्योंकि मक्का मदीने का रोजा का गुम्बद 14 सौ वर्ष से हरा है । जिसका रंग में कोई बदलाव आज तक नही हुआ है। प्रकृति के हरे रंग के अनुरूप ही इस्लामी झंडा और पगड़ी का रंग भी हरा है। वन राखी मूवमेंट के प्रणेता का मानना है कि इस्लाम धर्म प्रकृति के हरा रंग से जुड़ा हुआ धर्म है। इसीलिए तो जन्नत का दरवाजा खोलने के लिए पर्यावरण प्रेमी होना जरूरी है। भिपीएसए के गढ़वा जिला अध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता ने कहा कि धन है ग्राम पंचायत डाली बाजार के धरती जो एक ही घर का विश्वस्तरीय पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल , छतरपुर पूर्वी जिला पार्षद अमित कुमार जायसवाल और पंचायत के मुखिया श्रीमती पूनम जायसवाल जैसे लोगों से सेवा लेने का मौका मिला है यह हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक से मिला है
अजमेर जाने वाले प्रमुख यात्रियों में पंचायत डाली बाजार के उप मुखिया नगीना बीवी, पूर्व उप मुखिया अफजाल अंसारी, जुबेर अंसारी , पंचायत समिति सदस्य शहाबुद्दीन अंसारी, पूर्व पंचायत समिति जोहरा बीबी,अजीम अंसारी, जहरू अंसारी, करीमन अंसारी, शाहजहां अंसारी, बड़ा यासीन, शमीम अंसारी, असलम अंसारी आदि शामिल थे।
Byepass Road,Near DIG BANGALA ,Medininagar Palamau,Jharkhand-822101
kaushalkishoredto@gmail.com
+91 7033470709
+91 9471391455
© Kaushal Kishore Jaiswal. All Rights Reserved. Designed by Cloudwave Services