प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा के लिए देश भर की बहनें अपने भाई के साथ वन वृक्षों पर भी रक्षाबंधन कर त्योहार मनाएं : पर्यावरणविद कौशल
फ़ोटो-
मेदिनीनगर । पलामू
जिले के हरिहरगंज कस्तूरबा आवासीय विद्यालय परिसर में पर्यावरण धर्म पर आयोजित गोष्ठी का उद्घाटन विश्वव्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर्यावरण धर्म और वनराखी मूवमेंट के प्रणेता कौशल किशोर जायसवाल ने पर्यावरण धर्म के प्रार्थना के साथ फलदार और महोगनी के पौधे लगाकर किया। कार्यक्रम में शामिल छात्राओं के बीच पौधे वितरण भी किया गया। वहीँ समापन वृक्षों पर रक्षाबंधन कर किया गया। श्री जायसवाल ने कस्तूरबा के छात्राओं को पर्यावरण धर्म के पाठ पढ़ाते हुए कहा कि अभी सावन के महीने में रक्षाबंधन का त्यौहार चल रहा है। इस अवसर पर छात्राएं अपने भाई के साथ- साथ वन वृक्षों पर भी राखियां बांध कर रक्षाबंधन का त्योहार मनाएं। क्योंकि मानव रूपी भाई के साथ- साथ जीवन रूपी वृक्ष की भी सुरक्षा होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि जिसतरह वन राष्ट्र की संपत्ति है वहीं भाई रूपी वृक्ष की सुरक्षा से इस धरती पर 84 लाख योनि जीवों की सुरक्षा होती है। पर्यावरणविद कौशल ने कहा कि बढ़ते तापमान पर लगाम लगाने के लिए प्रदूषित हो रही प्रकृति को पौधा रूपी भोजन देकर ही उसे शांत किया जा सकता है। उससे धरती पर हो रहे तरह-तरह के प्राकृतिक आपदा को रोका जा सकता है। नहीं तो आने वाला दिन गर्मी तो गर्मी बरसात में भी पीने का पानी की समस्या उत्पन्न होगी। इससे बचने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण धर्म के आठ मूल मंत्रों को अपनाना होगा। पर्यावरणविद कौशल ने कार्यक्रम का समापन पर्यावरण धर्म की स्लोगन के साथ ” सोचो साथ क्या ले जाओगे , एक पौधा लगाएंगे तो सात पीढ़ी तर जाएंगे” । केकार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वार्डेन रॉकी मुक्ता ने कहा कि पर्यावरण धर्मगुरु इस विद्यालय में कई वर्षों से छात्राओं को पर्यावरण की पाठ पढ़ाते आ रहे हैं । उन्होंने कई प्रजाति के पौधे विद्यालय परिसर में लगाया है । जिससे स्कूल में कई वृक्ष तैयार होकर परिसर को हरा- भरा कर दिया है। वार्डेन ने कौशल के इस अभियान की सराहना करते हुए उन्हें इस निःशुल्क कार्यों के संचालन के लिए धन्यवाद का पात्र बताया। कार्यक्रम का संचालन सावित्री कुमारी ने किया। कार्यक्रम में बलराम सिंह , भावना कुमारी, सुनीता कुमारी , अनुसुइया कुमारी ,गुप्ता रिंकू कुमारी, सतीश कुमार ठाकुर, राजन कुमार ,सोनी कुमारी समेत सभी छात्राओ ने पौधा लगाने और उसे बचाने की शपथ ली।
Byepass Road,Near DIG BANGALA ,Medininagar Palamau,Jharkhand-822101
kaushalkishoredto@gmail.com
+91 7033470709
+91 9471391455
© Kaushal Kishore Jaiswal. All Rights Reserved. Designed by Cloudwave Services