Palamu, Jharkhand, India +91 7033 470 709 kaushalkishoredto@gmail.com पर्यावरण धर्म

पर्यावरण धर्मगुरु ने छठव्रतियों के बीच किया सुखी आम की लकड़ियां वितरित

Home पर्यावरण धर्मगुरु ने छठव्रतियों के बीच किया सुखी आम की लकड़ियां वितरित

पर्यावरण धर्मगुरु ने छठव्रतियों के बीच किया सुखी आम की लकड़ियां वितरित

पर्यावरण धर्मगुरु ने छठव्रतियों के बीच किया सुखी आम की लकड़ियां वितरित
– छठव्रतियों के बीच दो ट्रक आम की सूखी लकड़ियां वितरित करते हुए पर्यावरणविद ने कहा
आम के हरे पेड़ से धरती और मरे(सुखी) पेड़ से मुक्त होता है ब्रह्मांड का प्रदूषण: डॉ,कौशल. प्रो अरुण. मुखिया पूनम व पार्षद अमित
बड़े पैमाने पर आम के पौधे नहीं लगे तो आने वाली पीढ़ी को घी से भी महंगा मिलेगा आम की लकड़ी
फोटो- आम के लकड़ी दान करते डॉ कौशल, प्रो,अरुण , पार्षद,अमित व मुखिया पूनम
मेदिनीनगर/ पलामू /झारखंड
शहर के रांची रोड रेडमा दो नंबर टाउन में टीवीएस शोरूम के निकट संचालित नये प्रतिष्ठान जायसवाल टिंबर परिसर में पर्यावरणविद डॉ कौशल किशोर जायसवाल, डाली बाजार पंचायत के मुखिया पूनम जायसवाल, जायसवाल टिंबर के प्रोपराइटर अरुण कुमार जायसवाल व छतरपुर पूर्वी के जिला पार्षद अमित कुमार जायसवाल के साथ संयुक्तरूप से छठ व्रतियों के बीच आम की सुखी लकड़ियां वितरित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
पर्यावरण धर्म गुरु डॉ,कौशल किशोर जायसवाल ने आम की लकड़ियों को वितरीत करते हुए कहा कि अगर अभी से ही लोग आम के पौधे पर्याप्त संख्या में नहीं लगाएंगे तो एक दिन ऐसा वक्त आयेगा कि लोगों को इस धार्मिक अनुष्ठान के लिए घी से भी ज्यादा कीमत देकर आम की लकड़ी को खरीदना पड़ेगा। क्योंकि आम का हरा पेड़ से धरती और आम का सूखा पेड़ जलाने (हवन)से ब्रह्मांड तक प्रदूषण मुक्त होता है । जायसवाल टिंबर की ओर से शहरवासियों को पिछले 30 वर्षों से दीपावली की सुबह से छठ पूजा के खीर भोजन तक दो से तीन ट्रक प्रति वर्ष आम की सूखी लकड़ियां दान करते आ रहे हैं। इसके साथ ही वे अपनी जन्म भूमि छतरपुर के ग्राम डाली बाजार में पूजा सामग्री के साथ व्रतियों को साड़ी -धोती पूर्वजों से दान करते आ रहे हैं। जायसवाल टिम्बर के प्रोपराइटर अरुण कुमार , जिला पार्षद अमित कुमार और मुखिया पूनम जायसवाल का मानना है कि गरीब से गरीब लोग छठ पूजा करें। उन्हें इस अवसर पर आम की लकड़ी महंगे दामों पर ना खरीदना पड़े और न ही उसे जुटाने के लिए उन्हें कोई परेशानी का सामना करना पड़े। इसी उद्देश्य से छठ पूजा को लेकर जायसवाल टिंबर के प्रोपराइटर अरुण कुमार जायसवाल और छतरपुर पूर्वी से जिला परिषद अमित कुमार जायसवाल ने उड़ीसा, छत्तीसगढ़ से सुखी हुई आम की लकड़ी खरीद कर पर्व के लिए इकट्ठा कर के रखते है और उसे ही छठ पूजा के मौके पर व्रतियों के बीच वितरित किया जाता है।
छठव्रतियों के बीच आम की लकड़ियां वितरित करने के दौरान बसंत सिंह, अजित मिश्रा, अनुज कुमार, गोपाल राम , मुनेश्वर मांझी, शमीम अंसारी , गोरख चौरसिया, संतोष मेहता, ज्योति जायसवाल, आराध्या जायसवाल, आश्विका जायसवाल, संस्था के सचिव अरविंद जायसवाल, , अंकु कुमार, रामू कुमार की भूमिका सराहनीय रही। मौके पर मिठ्ठू सिंह समेत कई गणमान्य लोग व छठ व्रती उपस्थित थे।

Get In Touch

Byepass Road,Near DIG BANGALA ,Medininagar Palamau,Jharkhand-822101

kaushalkishoredto@gmail.com

+91 7033470709

+91 9471391455

© Kaushal Kishore Jaiswal. All Rights Reserved. Designed by Cloudwave Services