Palamu, Jharkhand, India +91 7033 470 709 kaushalkishoredto@gmail.com पर्यावरण धर्म

डॉ कौशल ने वर्ष 2025 के अंतिम दिन अलग-अलग चार श्राद्धकर्म में शामिल होकर किया मृतकों के नाम किया पौधा दान

Home डॉ कौशल ने वर्ष 2025 के अंतिम दिन अलग-अलग चार श्राद्धकर्म में शामिल होकर किया मृतकों के नाम किया पौधा दान

डॉ कौशल ने वर्ष 2025 के अंतिम दिन अलग-अलग चार श्राद्धकर्म में शामिल होकर किया मृतकों के नाम किया पौधा दान

डॉ कौशल ने वर्ष 2025 के अंतिम दिन अलग-अलग चार श्राद्धकर्म में शामिल होकर किया मृतकों के नाम किया पौधा दान
– जिंदा जला घूरन भुईयां की पत्नी को मुखिया पूनम व डॉ कौशल ने किया आर्थिक सहयोग
– छतरपुर पूर्वी के 100 जरूरतमंदों के बीच किया कंबल दान : डॉ कौशल मुखिया पूनम पार्षद अमित
फोटो पौधा कमल चावल व पैसा समर्पित करते डॉ कौशल मुखिया पूनम पार्षद अमित
छतरपुर/ पलामू/ झारखंड
विश्व व्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पर्यावरण धर्मगुरु व वन राखी मूवमेंट के प्रणेता ट्री मैन ऑफ़ इंडिया डॉ कौशल किशोर जायसवाल व धर्मपत्नी सह डाली पंचायत के मुखिया पूनम जायसवाल और पुत्र सह छतरपुर पूर्वी के जिला पार्षद अमित कुमार जायसवाल ने क्षेत्र के अलग-अलग चार श्राद्ध कर्म में शामिल होकर थाईलैंड प्रजाति के आम का पौधा दान किया। उन्होंने
कहा कि पर्यावरण धर्म के पहला मूल मंत्र में जीवन के कोई भी कार्य में पौधा लगाने या दान करने का विधान है। उसी विधान के तहत चारों मृतकों के सेजिया दान के साथ पौधा दान करने से मृतक की आत्मा को शांति मिलती है । केवल सेजिया दान से यह संभव नहीं है। डॉ कौशल ने कहा कि दो वर्ष पहले ईटकदाग के स्व ब्रह्मदेव भुईयां के दो पुत्री समेत भूईया समाज के तीन लड़कियों की शादी के चेगवना धाम से कराया गया था। जबकि इस वर्ष भी जरूरतमंद परिवार की दो पुत्रियों की शादी कराने की योजना है। जिसके लिए प्रयास जारी है। उक्त अवसर पर इटकदाग के आग से जिंदा जले( 80%) मृतक घूरन भुईयां की पत्नी रूकमणिया कुंवर,बेटा प्रभु भुईयां , सुनीता देवी, मुटुक धारी भुईयां अजय राम, सुबाष गुप्ता, सुरेंद्र यादव, कृष्ण यादव
डाली के स्व कृष्ण सिंह की धर्मपत्नी देवंती देवी, बेटा हरेंद्र सिंह, उपेंद्र सिंह, प्रदीप सिंह, भाई बसंत सिंह,
चिरु पटखाई स्वर्गीय घुनवा देवी के पति मुनि यादव,बेटा नरेश यादव, कुलदीप यादव स्वर्गीय उर्मिला कुंवर बेटा गोपाल साव , कृष्णा साव चिरू मुखिया पति प्रमोद यादव, सचिन पांडे, अरुण शाह आदि लोग शामिल थे।

Get In Touch

Byepass Road,Near DIG BANGALA ,Medininagar Palamau,Jharkhand-822101

kaushalkishoredto@gmail.com

+91 7033470709

+91 9471391455

© Kaushal Kishore Jaiswal. All Rights Reserved. Designed by Cloudwave Services