Palamu, Jharkhand, India +91 7033 470 709 kaushalkishoredto@gmail.com पर्यावरण धर्म

डॉ कौशल ने पलामू के दो वीर शहीदों के श्राद्धकर्म में शामिल होकर उनकी स्मृति में किया पौधारोपण

Home डॉ कौशल ने पलामू के दो वीर शहीदों के श्राद्धकर्म में शामिल होकर उनकी स्मृति में किया पौधारोपण

डॉ कौशल ने पलामू के दो वीर शहीदों के श्राद्धकर्म में शामिल होकर उनकी स्मृति में किया पौधारोपण

डॉ कौशल ने पलामू के दो वीर शहीदों के श्राद्धकर्म में शामिल होकर उनकी स्मृति में किया पौधारोपण
शहीदों की आत्मा की शांति के लिए उनके नाम पर करना होगा पौधारोपण : ट्री मैन डॉ कौशल
सेना से सरहद की और पौधों से आने वाली पीढ़ी की होगी सुरक्षा: पर्यावरण धर्मगुरु डॉ कौशल
गार्जियन का सर से साया हटे तो उनके नाम आंगन में आम का पौधा लगाने से बड़ी समस्या का होगा निदान
फोटो- शाहीद सुनील राम व संतान मेहता जी की तस्वीरों पर फूल व पौधा समर्पित कर उन्हें नमन करते डॉ कौशल
हैदर नगर/पलामू /झारखंड
जिले के हैदर नगर प्रखंड के ग्राम परता के शहीद सुनील राम और ग्राम बरेवा निवासी शहीद संतान मेहता के श्राद्ध कर्म में शामिल होकर विश्वव्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पर्यावरण धर्मगुरु व वनराखी मूवमेंट के प्रणेता पर्यावरणविद ट्री मैन ऑफ इंडिया डॉ कौशल किशोर जायसवाल ने शहीदों की आत्मा की शांति के लिए उनके नाम पर पर्यावरण धर्म के प्रार्थना के साथ थाईलैंड प्रजाति के बारहमासी आम का पौधा लगा कर नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही उन्होंने दोनों शहीदों के तस्वीरों पर फूल माला के साथ पौधा समर्पित कर उनकी वीरता को याद करते हुए उन्हें नमन किया। बतातें चले कि पलामू के मनातू में नक्सलियों से लोहा लेते हुए जिले के दो वीर सपूत संतन मेहता व सुनिल राम वीरगति को प्राप्त किये थे। श्रद्धांजलि अर्पित करने के उपरांत वन राखी मूवमेंट के प्रणेता डॉ कौशल ने कहा कि श्राद्ध में केवल सेजिया दान करने से नहीं बल्कि दान किये गए पौधे लगाने से ही मृतक की आत्मा को शांति मिलेगी । पर्यावरण धर्मगुरु ट्री मैन डॉ कौशल ने श्राद्धकर्म में शामिल लोगों को पर्यावरण धर्म के आठ मूल ज्ञान मंत्रों की शपथ दिलाते हुए कहा कि शहीद सुनील राम के दो युवराज मेहरा उम्र 10 वर्ष व एसराज कुमार उम्र 8 वर्ष और शहीद संतान मेहता के दो पुत्री परी कुमारी उम्र 7 वर्ष व राशि कुमारी उम्र 5 वर्ष मासूम बच्चों को गोद में बिठाकर सांत्वना देते हुए शहीदों के परिजनों को हर संभव मदद करने और यथाशीघ्र शहीदों के स्मारक बनाने की बात कही। उनके साथ भाजपा नेता डॉ अजय जायसवाल भी मौजूद थे
मौके पर परता निवासी शहीद सुनील राम की धर्मपत्नी शोभा देवी, मां श्रीमती चंद्रावती देवी, पिता मलुकी राम, भाई अनिल राम वहीं ग्राम बरेवा में शहीद संतान मेहता की धर्मपत्नी सरिता देवी , मां धनकालिया देवी भाई मंथन मेहता, चाचा रामराज मेहता के अलावे डाली पंचायत के पूर्व उप मुखिया अफजाल अंसारी, आरक्षी सुनील यादव आदि शामिल थे।

Get In Touch

Byepass Road,Near DIG BANGALA ,Medininagar Palamau,Jharkhand-822101

kaushalkishoredto@gmail.com

+91 7033470709

+91 9471391455

© Kaushal Kishore Jaiswal. All Rights Reserved. Designed by Cloudwave Services