Palamu, Jharkhand, India +91 7033 470 709 kaushalkishoredto@gmail.com पर्यावरण धर्म

डॉ कौशल ने क्षेत्र के अलग-अलग पांच श्राद्धकर्मों में शामिल होकर मृतकों के नाम पौधा दान कर दी श्रद्धांजलि

Home डॉ कौशल ने क्षेत्र के अलग-अलग पांच श्राद्धकर्मों में शामिल होकर मृतकों के नाम पौधा दान कर दी श्रद्धांजलि

डॉ कौशल ने क्षेत्र के अलग-अलग पांच श्राद्धकर्मों में शामिल होकर मृतकों के नाम पौधा दान कर दी श्रद्धांजलि

डॉ कौशल ने क्षेत्र के अलग-अलग पांच श्राद्धकर्मों में शामिल होकर मृतकों के नाम पौधा दान कर दी श्रद्धांजलि
मृतक की आत्मा की शांति के लिए पिंड- पानी वहीं धरती मां की आत्मा को तृप्त करने के लिए पौधा पानी देने का है विधान: डॉ कौशल
घर में गार्जियन की साया सर से हटे तो उनके नाम पर पौधा लगाने से उसकी छाया से कई समस्याओं का निदान होते हैं: प्रो अरुण
फोटो पौधा रोपण व दान करते डॉ कौशल प्रो अरुण
मेदिनी नगर/छतरपुर/ धनबाद / झारखंड
विश्व व्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पर्यावरण धर्मगुरु व वन राखी मूवमेंट के प्रणेता ट्री मैन ऑफ़ इंडिया डॉ कौशल किशोर जायसवाल ने क्षेत्र के अलग-अलग पांच श्राद्ध कर्म में शामिल होकर थाईलैंड प्रजाति के आम का पौधा दान कर दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण धर्म के पहला मूल मंत्र में जीवन के कोई भी कार्य में पौधा लगाने या दान करने का विधान है। उसी विधान के तहत चारों मृतकों के सेजिया दान के साथ पौधा दान करने से मृतक की आत्मा को शांति मिलती है । उन्होनें यह भी कहा कि केवल सेजिया दान से यह संभव नहीं है। मृतक के नाम पौधा लगाने से कार्यक्रम यादगार बन जाता है।
पर्यावरण धर्मगुरु डॉ कौशल ने कहा कि मेदिनीनगर के चेयरमैन रोड स्थित दैनिक जागरण के ब्यूरो चीफ सच्चिदानंद जी के दिवंगत पिता डॉ रुद्र विजय सिंह, छतरपुर चिरु बाजार निवासी स्व कैलाश विश्वकर्मा ,हेसला निवासी स्व लखन पासवान, जैवरा निवासी विष्णु भुईयां की धर्मपत्नी स्व पचिया देवी और धनबाद गोविंदपुर निवासी श्री नवीन जायसवाल के माता स्व उषा किरण के श्राद्ध कर्म में शामिल होकर सेजिया दान के साथ पौधा दान करते हुए मृतक के नाम पौधारोपण करते हुए कहा कि पर्यावरण धर्म का विधान में जनसंख्या घटे या बढ़े दोनों हालात में पौधा लगाना ही होगा तभी हम आने वाले पीढ़ी को स्वच्छ जिंदगी दे सकते हैं। मौके पर दिवंगत डॉ रुद्र विजय सिंह के पुत्र सच्चिदानंद सिंह, बहु अंजू सिंह, पुत्री विभा सिंह, व सुधा सिंह,शंभू भगत,कौशल किशोर भगत, मनोज जायसवाल, रुचि जायसवाल, पूजा जायसवाल, रचना जायसवाल, कुणाल जायसवाल, कुशल जायसवाल, कोमल जायसवाल अरुण जायसवाल चिरू मुखिया पति प्रमोद यादव, सचिन पांडेय, अरुण साव आदि लोग शामिल थे।

Get In Touch

Byepass Road,Near DIG BANGALA ,Medininagar Palamau,Jharkhand-822101

kaushalkishoredto@gmail.com

+91 7033470709

+91 9471391455

© Kaushal Kishore Jaiswal. All Rights Reserved. Designed by Cloudwave Services