Palamu, Jharkhand, India +91 7033 470 709 kaushalkishoredto@gmail.com पर्यावरण धर्म

झारखंड सरकार की लापरवाही के कारण ही पलामू का बेतहासा बढ़ रहा है तापमान : कौशल

Home झारखंड सरकार की लापरवाही के कारण ही पलामू का बेतहासा बढ़ रहा है तापमान : कौशल

झारखंड सरकार की लापरवाही के कारण ही पलामू का बेतहासा बढ़ रहा है तापमान : कौशल

*विश्व पृथ्वी दिवस पर पर्यावरणविद ने पृथ्वी की रक्षा के लिए वृक्षों पर रक्षाबंधन करते हुए कहा*
झारखंड सरकार की लापरवाही के कारण ही पलामू का बेतहासा बढ़ रहा है तापमान : कौशल
फोटो वृक्षों पर रक्षाबंधन करते कौशल व ग्रामीण
छतरपुर अनुमंडल के पंचायत हुलसम के उत्क्रमित मध्य विद्यालय और अमवा चौक पर विश्व पृथ्वी दिवस पर पर्यावरण धर्म पर आयोजित गोष्टी
के मुख्य अतिथि विश्वव्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पर्यावरण धर्मगुरु व वन राखी मूवमेंट के प्रनेता पर्यावरणविद कौशल् किशोर जायसवाल ने पलामू में बढ़ते तापमान पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वह दिन दूर नहीं है जब पलामू के लोग खुद पलामू छोड़कर भागने पर विवश हो जाएंगे। उन्होंने पर्यावरण धर्म के प्रार्थना के साथ सफेद कर्नाटक का चंदन, भूटान के सिंदूर, पीपल, और थाईलैंड प्रजाति के बारहमासी आम के पौधा लगाया। उन्होंने उपस्थित ग्रामीण एवं स्कूली बच्चों को पर्यावरण धर्म के पाठ भी पढाया। पर्यावरण धर्म के 8 मूल ज्ञान मंत्रों की शपथ दिलाते हुए उन्होंने कहा कि एक तो पलामू से कर्क रेखा गुजरने के कारण पलामू पहले से ही ब्लैक शैडो जोन है। दूसरा वनों के कटने से पत्थर पहाड़ नंगे होने के कारण प्रचंड अचानक पलामू के धरती और आकाश में गर्मी का सुनामी आया है। यही कारण है कि पलामू देश का नंबर वन तापमान वाले जिला हो गया है।
ग्राम पंचायत डाली बाजार के निवर्तमान मुखिया सह छतरपुर पूर्वी जिला पार्षद भावी उम्मीदवार अमित कुमार जायसवाल ने कहा कि प्रचंड गर्मी से जान बचाने के लिए लोगों को पर्यावरण धर्म को अपनाये
डाली बाजार के निवर्तमान उप मुखिया अफजाल अंसारी ने कहा कि जिस प्रकार डाली बाजार में पर्यावरणविद कौशल किशोर द्वारा पार्क लगाए गए है उसी तरह सरकार प्रत्येक गांव में पार्क लगाएं। मुखिया प्रतिनिधि बसीर अंसारी ने कहा कि लु से जान बचाने के लिए सैकड़ों लोग डाली के पार्क में पड़े रहते हैं ।
शिवनाथ राम ने पर्यावरण पर प्रकाश डालते हुए कहा जंगल में पानी के अभाव के कारण जंगली जानवर गांव में आ रहे हैं
इस कार्यक्रम के प्रमुख वक्ताओं मैं दीपक प्रसाद गुप्ता,धीरज सिंह, कृष्णा यादव, सुभाष गुप्ता, मोती शाव, अमरेंद्र कुमार,जय नंदन सिंह, रमेश सिंह, पंकज सिंह, पंकज विश्वकर्मा, गुलाम गौस, जुबेर अंसारी, अनवर अंसारी, मुस्ताक अंसारी, करीम अंसारी,चंद्रकला देवी, राजपतिया देवी, जसोदा देवी, सरस्वती देवी, दिनेश्वर सिंह, पूरन सिंह, परीखा सिंह, महावीर सिंह,ने अपना विचार व्यक्त किया इस अवसर पर भारी संख्या में पर्यावरण प्रेमी ग्रामीण उपस्थित थे

Get In Touch

Byepass Road,Near DIG BANGALA ,Medininagar Palamau,Jharkhand-822101

kaushalkishoredto@gmail.com

+91 7033470709

+91 9471391455

© Kaushal Kishore Jaiswal. All Rights Reserved. Designed by Cloudwave Services