Palamu, Jharkhand, India +91 7033 470 709 kaushalkishoredto@gmail.com पर्यावरण धर्म

केवल सरकार के भरोसे नहीं हो सकता है विश्व के छह बड़ी समस्याओं का निदान : पर्यावरणविद कौशल

Home केवल सरकार के भरोसे नहीं हो सकता है विश्व के छह बड़ी समस्याओं का निदान : पर्यावरणविद कौशल

केवल सरकार के भरोसे नहीं हो सकता है विश्व के छह बड़ी समस्याओं का निदान : पर्यावरणविद कौशल

*केवल सरकार के भरोसे नहीं हो सकता है विश्व के छह* *बड़ी समस्याओं का निदान : पर्यावरणविद कौशल*
छतरपुर के कौशल नगर स्थित राज्य का पहला निजी पार्क परिसर से पर्यावरणविद ने किया अपनी जन्म भूमि से कंबल वितरण अभियान का शुभारंभ
– 500 से अधिक जरूरतमंदों के बीच इस बार कंबल वितरण का है लक्ष्य
फ़ोटो- शपथ दिलाते पर्यावरणविद कौशल
*छतरपुर पलामू झारखंड*
पलामू जिले के छतरपुर अनुमंडल अंतर्गत ग्राम पंचायत डाली बाजार के कौशल नगर स्थित मोहनलाल खुर्जा व पार्वती देवी पार्क में विश्वव्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पर्यावरण धर्म व वन राखी मूवमेंट के प्रणेता पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल ने पर्यावरण धर्म के तहत निशुल्क कंबल वितरण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कंबल वितरण के 46 वें वर्ष पर ग्रामीणों को पर्यावरण धर्म के आठ मूल मंत्रों की शपथ दिलाते हुए पर्यावरणविद ने अपनी निजी खर्चों पर जरूरतमंदों एवं अभावग्रस्त लोगों के बीच 500 से अधिक कंबल वितरण करने के लक्ष्य के साथ इस पुनीत अभियान का शुभारंभ किया।
कंबल वितरण से पूर्व पर्यावरणविद कौशल ने कहा कि विश्व की छह बड़ी समस्याओ में शुमार पर्यावरण, प्रदूषण, आतंकवादी, जल संकट, बेरोजगारी, और गरीबी एक बड़ी समस्या है । इसका निदान केवल सरकार के भरोसे नहीं छोड़ा जा सकता इसमें सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ताओं को आगे आना होगा तभी हम इन समस्याओं का सामना कर इसपर काबू पा सकते हैं।
पर्यावरण धर्मगुरु कौशल की ओर से सामाजिक दायित्वों के तहत निजी खर्चों पर छह अभियान चलाए जाते हैं। जिसमें 55 वर्षों से निशुल्क पौधा वितरण सह रोपन,46 वषो से पर्यावरण धर्म पर गोष्टी और इसी के तहत पर्यावरण धर्म के चौथा मूल मंत्र में 45 वर्षों से वनों पर रक्षाबंधन एवं दूसरा मूल मंत्र जनसेवा के तहत 45 वर्षों से गरीबों के बीच कंबल एवं अंग वस्त्र का वितरण किया जाता है। इतना ही नहीं इसी सामुदायिक सेवा के तहत लावारिस बच्चे ,बूढ़े, दुर्घटनाग्रस्त लाचार, बीमार को सेवा करना भी प्राथमिकता में शामिल हैं। यही कारण है कि एक छोटे से गांव डाली बाजार में जन्मे पर्यावरणविद कौशल की कामयाबी का परचम और पहचान पूरे देश के साथ विदेशों में स्थापित हो चुका है।
दुनिया के तीन महान सपूत संत मदर टेरेसा, बिल ग्रेट, और महात्मा गांधी के जीवनी के साथ-साथ पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल की जीवनी की भी पढ़ाई बच्चों को सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के कक्षा छह एवं आठ पिछले 2010 से होती आ रही है। उस पुस्तक के लेखक अमेरिका के नींल ओ ब्रेन बेली ओ ब्रेन एवं भारत के अंजना सा और उर्मिला राय हैं । कंबल वितरण अभियान में उप मुखिया अफजल अंसारी, रामजी प्रसाद, विनोद यादव, सुचित कुमार जायसवाल, जुबेर अंसारी, बसीर अंसारी, शिवनाथ राम, बाबूराम, महावीर भुइयां , राजेश्वर विश्वकर्मा, नगाड़ा अंसारी,अमरेंद्र रामदेव आदि शामिल थे।

Get In Touch

Byepass Road,Near DIG BANGALA ,Medininagar Palamau,Jharkhand-822101

kaushalkishoredto@gmail.com

+91 7033470709

+91 9471391455

© Kaushal Kishore Jaiswal. All Rights Reserved. Designed by Cloudwave Services