पर्यावरणविद ने अपने 70 वां जन्मदिन के पूर्व संध्या पर रांची के ध्रुवा जेएन कॉलेज में पौधरोपण करते कहा*
*आधुनिक सुख सुविधाओं के लिए हुई वनों की अंधाधुंध कटाई से बढ़ा प्रदूषण बना विनाश का कारण: कौशल*
फ़ोटो- धुर्वा स्थित जे,एन कॉलेज में पौधरोपण करते पर्यावरणविद कौशल व अन्य
*ध्रुवा /रांची/ झारखंड*
सूबे की राजधानी रांची के धुर्वा स्थित जगन्नाथ नगर महाविद्यालय के प्रांगण में आयोजित सेमिनार का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि विश्वव्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पर्यावरण धर्मगुरु व वन राखी मूवमेंट के प्राणेता पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल ने राष्ट्रीय गान व पर्यावरण धर्म के प्रार्थना के साथ पौधरोपण कर किया। कार्यक्रम में शामिल कॉलेज के विद्यार्थियों को पर्यावरणविद ने पर्यावरण धर्म की पाठ पढ़ाते हुए कहा कि आधुनिकता की इस दौर में सुख सुविधाओं के उपभोग के लिए बढ़ी वाहनों की संख्या एवं अप्रत्याशित हुई जनसंख्या विस्फोट से ही प्रदूषण बेतहासा बढ़ी है। जिसका खामियाज़ा समाज के सभी लोगों को भुगतना पड़ रहा है। इतना ही नहीं कोरोना काल में यह साबित हो गयी कि जहां वनों की अंधाधुंध कटाई हुई वहां के लोगों पर कोरोना का कहर उतना ही अधिक बरपा। जिसका गवाह दिल्ली और महाराष्ट्र रहा है।
वन राखी मूवमेंट के प्रणेता कौशल ने कहा कि वे अपनी निजी खर्चों पर निःशुल्क पौधा वितरण व रोपण के 57 वां वर्ष तथा पर्यावरण धर्म व वन राखी मूवमेंट (वृक्षों पर रक्षाबंधन) के 47 वां वर्ष पर विश्व के पांच देशों एवं देश के 10 राज्यों के 30 जिलों में 2 लाख पौधों का निशुल्क वितरण व रोपण वृक्षों पर रक्षाबंधन व पर्यावरण धर्म पर गोष्ठी आयोजन का निर्णय लिया है। विश्व भर में पूर्णतः हरित क्रांति लाया जाय इसके लिए उन्होंने न सिर्फ अपने देश में बल्कि विदेशों में भी अपनी धर्मपत्नी सह डाली पंचायत की मुखिया पूनम जायसवाल के साथ जाकर पौधरोपण कर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया है। श्री कौशल अपने जीवन के 70 वां पड़ाव तय करने पर रांची नगर निगम के प्रशासक अमित कुमार के मार्गदर्शन में 70 पौधे लगाए व वितरित किया। जिसमें चंदन, कल्पतरु, रुद्राक्ष, कपूर, छतनी, कदम ,महोगनी एवं फ़ीडल लिफ् के पौधे शामिल थे। पौधों पर रक्षाबंधन के उपरांत कार्यक्रम की समापन हुई। इस अवसर पर प्रिंसिपल डा अबरार अहमद, डा विद्यानंद चौधरी , नगर निगम के सहायक अभियंता सौरभ कुमार केसरी , राजकुमार,सईद आलम, प्रभात तिवारी, डीसी मिश्रा, रानी मिंस, देवंती केरकेट्टा, के के दत्ता, नवीन शर्मा, मधुमिता विश्वास, शीला कुमारी, उषा मिश्रा, समेत कॉलेज के सैकड़ो छात्र छात्राएं ने पौधारोपण एवं वृक्षों पर रक्षाबंधन कर कार्यक्रम को सफल बनाया।
Byepass Road,Near DIG BANGALA ,Medininagar Palamau,Jharkhand-822101
kaushalkishoredto@gmail.com
+91 7033470709
+91 9471391455
© Kaushal Kishore Jaiswal. All Rights Reserved. Designed by Cloudwave Services